{"_id":"66dfbaad5917f391670efb4c","slug":"dinesh-karthik-named-shubman-gill-and-rishabh-pant-as-captain-after-rohit-sharma-know-2024-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dinesh Karthik: रोहित के बाद कप्तानी का कौन दावेदार? दिग्गज ने दिया जवाब, बताया BCCI इन्हें सौंपेगी जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Dinesh Karthik: रोहित के बाद कप्तानी का कौन दावेदार? दिग्गज ने दिया जवाब, बताया BCCI इन्हें सौंपेगी जिम्मेदारी
Tue, 10 Sep 2024 08:49 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 10 Sep 2024 08:49 AM IST
सार
गिल और पंत आईपीएल में क्रमश: गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं। इसके अलावा युवा खिलाड़ियों ने कई मौकों पर भारत का नेतृत्व किया है। दोनों के पास कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है। ऐसे में दोनों रोहित के बाद कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार हैं।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पू्र्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने उन दो भारतीय खिलाड़ियों के नाम का खुलासा किया है जिन्हें रोहित शर्मा के बाद टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। दिग्गज ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम लिया है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) हिटमैन के बाद टीम इंडिया की कमान इन दोनों को सौंपेगी।
विज्ञापन
दोनों के पास पहले से कप्तानी का अनुभव
दरअसल, गिल और पंत आईपीएल में क्रमश: गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं। इसके अलावा युवा खिलाड़ियों ने कई मौकों पर भारत का नेतृत्व किया है। दोनों के पास कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है। ऐसे में दोनों रोहित के बाद कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार हैं।

पूर्व खिलाड़ी का बयान
कार्तिक ने कहा- भारत के सभी प्रारूपों के अगले भावी कप्तान के रूप में दो खिलाड़ी सीधे मेरे दिमाग में आते हैं जो युवा हैं, जिनमें क्षमता है और निश्चित रूप से निकट भविष्य में सभी प्रारूपों में भारत का नेतृत्व कर सकते हैं, एक ऋषभ पंत और दूसरे शुभमन गिल, दोनों ही आईपीएल टीमों के कप्तान हैं और भारत की कप्तानी भी कर चुके हैं। मुझे लगता है कि समय के साथ उनके पास भारत के लिए सभी प्रारूपों के कप्तान बनने का मौका है।

टी20 से संन्यास ले चुके रोहित
भारत को टी20 विश्व कप का खिताब जिताने के बाद हिटमैन ने टी20 प्रारूप से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने बताया था कि वह वनडे और टेस्ट में खेलना जारी रखेंगे। रोहित के बाद हाल ही में श्रीलंका दौरे पर सूर्यकुमार यादव को टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम का कप्तान बनाया गया था। वहीं, जिम्बाब्वे दौरे पर गिल ने टीम की अगुआई की थी। टी20 की तस्वीर लगभग साफ है, लेकिन टेस्ट और वनडे के लिए बोर्ड को खिलाड़ी तैयार करना है।

रूट और कोहली में कौन बेहतर?
इस दौरान कार्तिक ने बेहतर टेस्ट बल्लेबाज के नाम का खुलासा किया है। उनसे विराट कोहली और जो रूट में से जब बल्लेबाज चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने आंकड़ों के अनुसार रूट का नाम लिया जबकि पूर्व भारतीय कप्तान के लिए कुछ ऐसा कहा जिससे उनके फैंस बेहद खुश हो जाएंगे। कार्तिक ने कहा- देखिए, स्टैट्स आपको बताएंगे कि यह जो रूट हैं, लेकिन मेरा दिल विराट कोहली के साथ है। वास्तव में वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें मैंने एक दशक से अधिक समय तक खेलते देखा है और मुझे पता है कि उन्हें उन बड़े क्षणों, बड़ी सीरीजों में खेलना कितना पसंद है, जब किसी ने उनसे प्रश्न पूछे हैं तो वह आपके पास इतने मजबूत उत्तर के साथ वापस आएंगे कि आप कहेंगे वाह, अगर मुझे विकल्प दिया जाता कि मैं अपने जीवन में किसकी बल्लेबाजी देखना पसंद करूंगा तो इसमें कोई संदेह नहीं कि विराट कोहली का नाम लूंगा।