एक म्यान में दो तलवारों जैसी होगी कार्तिक-मुरली की जोड़ी, ड्रेसिंग रूम में नहीं मिलाएंगे नजरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान एक यूजर ने लिखा, 'मुरली विजय और दिनेश कार्तिक एक ही ड्रेसिंग रूम में रहेंगे। वह दोनों बात भी नहीं करते। टीम मैनेजमेंट आखिर चाहता क्या है?'
Murali vijay and dinesh karthik on same dressing room or team.they are not in talking term i think. Team management, what are you smoking? #SAvIND
विज्ञापन विज्ञापन— Yogi Adityanath (@PMYogiji) January 16, 2018
वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'यदि कार्तिक कीपिंग करेंगे और विजय पहली स्लिप पर होंगे तो विजय कीपर का कैच पकड़ेंगे, क्योंकि उन्हें कार्तिक की 'चीजें' कैच करने की आदत है।
If Karthik is keeping and Vijay is at first slip, he will definitely go for the keeper's catch because he has that habit of catching Karthik's "things".
— Abhishek (@Sajjanlaunda) January 16, 2018
एक और यूजर ने लिखा, मुरली विजय बनाम दिनेश कार्तिक…ड्रेसिंग रूप में तो धमाके होंगे।
Murli vijay vs Dinesh karthik ...Dressing room m to dhamake honge
— दरोगा हप्पू सिंह (@Happu_SinghDr) January 16, 2018
गौरतलब है कि टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट 24 जनवरी को जोहानसबर्ग में खेला जाएगा। इससे पहले विकेटकीपर साहा चोट के कारण तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए, जिसके बाद दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया। हालांकि, दूसरे टेस्ट में भी साहा नहीं खेल पाए। उनकी जगह पार्थिव पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।
इस वजह से दिनेश ने दिया था निकिता को तलाक
बता दें कि निकिता साल 2012 तक दिनेश कार्तिक की पत्नी थीं। इस दौरान भारत में आईपीएल का पांचवां सीजन चल रहा था और उस वक्त निकिता अपने पति के साथ आईपीेएल मैचों के वेन्यू जाया करती। बस इसी दौरान निकिता और मुरली विजय के बीच करीबी बढ़ी और देखते ही देखते ये दोनों एक हो गए।
दिनेश को जैसे ही अपनी पत्नी निकिता और मुरली विजय के अफेयर का पता चला, उन्होंने उसके बाद जल्द ही अपनी पत्नी निकिता को तलाक दे दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाक के वक्त निकिता प्रेग्नेंट थीं। तलाक होते ही निकिता ने मुरली विजय से शादी कर ली।
इस समय मुरली विजय और निकिता के तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटी। हाल ही में इन दोनों के तीसरे बच्चे का जन्म हुआ है। उस समय भी बच्चे होनी की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। बता दें कि अब दिनेश कार्तिक ने इंडियन स्क्वेश प्लेयर दीपिका पल्लीकल के साथ वैवाहिक जीवन जी रहे हैं। इन दोनों की शादी अगस्त, 2015 में हुई थी। निकिता से दिनेश की शादी 5 साल (2007-12) तक चली।