फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dilip Vengsarkar slams selectors for Captaincy option dearth team india said they made shikhar dhawan Captain

Indian Captain: पूर्व भारतीय क्रिकेटर बोले- चयनकर्ताओं ने खड़ी की कप्तान की समस्या, धवन को टीम की कमान दे रहे

Mon, 19 Jun 2023 02:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 19 Jun 2023 02:03 PM IST
सार

दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि रोहित के बाद कौन भारतीय टीम का कप्तान बनेगा। यह अब तक तय नहीं है, इसके लिए चयनकर्ता जिम्मेदार हैं, जो श्रीलंका जैसी टीमों के खिलाफ सीरीज में किसी युवा को मौका देने की बजाय शिखर धवन को कप्तान बनाते हैं।
 

विज्ञापन
Dilip Vengsarkar slams selectors for Captaincy option dearth team india said they made shikhar dhawan Captain
विकेट लेने के बाद रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में हार के बाद भारतीय टीम लगातार आलोचना का शिकार हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस कप्तान रोहित और कोच द्रविड़ को हटाने की बात कह चुके हैं। वहीं, कई लोगों का मानना है कि रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ियों की जगह युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाना चाहिए। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने चयनकर्ताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चयनकर्ताओं की गलती के चलते आज भारतीय टीम में रोहित शर्मा का कोई विकल्प नहीं है। 
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति पर अपनी राय देते हुए दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि चयनकर्ताओं के पास न तो दूरदर्शिता थी, न ही उनके पास उनके काम से जुड़ा गहरा ज्ञान था। वेंगसरकर ने 2021 में श्रीलंका के दौरे पर शिखर धवन को भारतीय टीम का कप्तान बनाने के फैसले का उदाहरण दिया। इस सीरीज में भारत के अधिकतर सीनियर खिलाड़ी नहीं थे। ऐसे में धवन को कप्तान बनाना दर्शाता है कि चयनकर्ताओं के पास दूरदर्शिता नहीं थी। 
विज्ञापन


वेंगसरकर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा "दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि पिछले छह-सात वर्षों में मैंने जिन चयनकर्ताओं को देखा है, उनके पास न तो दृष्टि है, न ही खेल या क्रिकेट के बारे में गहरी समझ है। उन्होंने शिखर धवन को भारत का कप्तान बनाया। यहां आप भविष्य के कप्तान को तैयार कर सकते थे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेंगसरकर ने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम में कप्तान की भूमिका के लिए किसी को तैयार नहीं किया है। उन्होंने बीसीसीआई पर भी कटाक्ष किया और कहा कि केवल इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन करना ही काफी नहीं है। उन्होंने कहा "आपने किसी को तैयार नहीं किया है। आप बस समय के अनुसार ही फैसले लेते हैं। आप दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड की बात करते हैं, बेंच स्ट्रेंथ कहां है? सिर्फ आईपीएल होना, मीडिया राइट्स में करोड़ों रुपये कमाना, यह एकमात्र उपलब्धि नहीं होना चाहिए।"


भारत के कप्तान रोहित शर्मा 36 साल के हो चुके हैं और अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम के पास टीम इंडिया के कप्तान के रूप में कोई विकल्प नहीं है। वनडे और टी20 में हार्दिक यह जिम्मेदारी ले सकते हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में कोई भी युवा खिलाड़ी यह जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed