{"_id":"5c8d16f0bdec2213f32f6f59","slug":"diksha-dagar-creates-history-wins-south-african-women-s-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षा ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका महिला ओपन खिताब जीता","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दीक्षा ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका महिला ओपन खिताब जीता
Sat, 16 Mar 2019 09:02 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 16 Mar 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
Diksha Dagar
दीक्षा डागर ने दक्षिण अफ्रीकी ओपन खिताब जीतकर इतिहास रच दिया और वह लेडीज यूरोपीय टूर में खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला गोल्फर बन गई।
विज्ञापन
दीक्षा (18 वर्षीय) अपने से काफी अनुभवी ली एने पेस से दो शॉट से पिछड़ रही थी, लेकिन उन्होंने अंतिम दौर में एक भी बोगी नहीं की और वह एक शॉट की जीत हासिल करने में सफल रहीं।
विज्ञापन
दीक्षा ने अदिति अशोक के नक्शे कदम पर चलते हुए पहला स्थान हासिल किया। अदिति 2016 में लेडीज यूरोपीय टूर खिताब जीतने वाली पहली महिला गोल्फर बनी थीं। अदिति दो और यूरोपीय टूर ट्राफी हासिल कर चुकी हैं और अब एलपीजीए में खेलती हैं।
विज्ञापन
दीक्षा ने पांच अंडर 211 के कुल स्कोर से खिताब अपने नाम किया जबकि ली एने का कुल स्कोर चार अंडर 212 रहा।