{"_id":"6934015e0221a1e1ce04d157","slug":"did-hardik-pandya-s-return-cause-rinku-singh-s-exclusion-irfan-pathan-shares-his-view-2025-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: हार्दिक पांड्या की वापसी की वजह से रिंकू सिंह हुए बाहर? इरफान पठान की टिप्पणी ने नई बहस छेड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: हार्दिक पांड्या की वापसी की वजह से रिंकू सिंह हुए बाहर? इरफान पठान की टिप्पणी ने नई बहस छेड़ी
Sat, 06 Dec 2025 03:41 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 06 Dec 2025 03:41 PM IST
सार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत नौ दिसंबर को कटक में होगी और इसी सीरीज से हार्दिक की कप्तानी और टीम कॉम्बिनेशन की दिशा साफ होगी।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या और वॉशिंगटन सुंदर
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा के बाद एक बड़ा सवाल उठा कि क्या हार्दिक पांड्या की वापसी ने रिंकू सिंह की जगह छीन ली? इसी मुद्दे पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
'हार्दिक वापस, रिंकू बाहर'
इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि रिंकू का टीम से बाहर होना दुर्भाग्यपूर्ण जरूर है, लेकिन यह फैसला पहले से अनुमानित था। इरफान पठान ने कहा, 'हार्दिक पांड्या वापस आ गए हैं, इसलिए रिंकू सिंह बाहर हुए। यह दुखद है, लेकिन साफ था कि जैसे ही हार्दिक फिट होंगे, वह टीम में जगह बनाएंगे। यह टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए लगभग 90 से 95 प्रतिशत तय स्क्वॉड है।'
रिंकू सिंह पिछले एक साल से टीम में फिनिशर के विकल्प के रूप में उभर रहे थे। उन्होंने भारत के लिए 35 मैचों में 42.30 की औसत और 161.76 की स्ट्राइक रेट से 550 रन बनाए हैं। साथ ही वह बेहतरीन फील्डर भी हैं, इसलिए फैंस उनकी अनदेखी से नाराज हैं।

गंभीर की सोच में बदलाव या टीम कॉम्बिनेशन?
मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ताओं ने रिंकू की जगह शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। माना जा रहा है कि टीम बैलेंस और ऑलराउंडर ऑप्शन की वजह से यह फैसला लिया गया।

'हार्दिक की भूमिका होगी अहम'
हार्दिक पांड्या एशिया कप 2025 के बाद चोट के कारण क्रिकेट से दूर थे। हाल ही में उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वापसी की। इरफान पठान मानते हैं कि हार्दिक की फिटनेस और ऑलराउंड क्षमता भारत की रणनीति का बड़ा हिस्सा होगी। उन्होंने कहा, 'हार्दिक की वापसी से भारत के पास बैलेंस आया है। विश्व कप में हार्दिक और उनके साथ एक और मजबूत फिनिशर भारत की सफलता तय करेगा।'

बॉलिंग कॉम्बिनेशन पर भी बोले इरफान
उन्होंने भारत की संभावित गेंदबाजी के बारे में भी अपनी राय दी। इरफान बोले, 'भारत को यह तय करना होगा कि क्या बुमराह, हार्दिक, शिवम दुबे तीनों खेलेंगे और उनके साथ अक्षर, कुलदीप और वरुण चक्रवर्ती जैसे तीन स्पिनर होंगे।'