{"_id":"5e4424388ebc3ee58d481652","slug":"diana-edulji-unhappy-with-indian-women-cricket-team-after-their-loss-in-triangular-series-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिला टीम से नाराज एडुल्जी, कहा- टी-20 विश्व कप जीतने के लिए गलतियों ने सुधार जरुरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय महिला टीम से नाराज एडुल्जी, कहा- टी-20 विश्व कप जीतने के लिए गलतियों ने सुधार जरुरी
Wed, 12 Feb 2020 09:43 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 12 Feb 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी का मानना है कि भारतीय महिला टीम को आईसीसी खिताब जीतने के लिए अपनी गलतियों से सबक लेना सीखना होगा। टी-20 विश्व कप 21 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘इस टीम के साथ कुछ गड़बड़ है। यह टीम हर मैच जीत सकती है और विकट हालात में भी जीती है लेकिन फिर अगले मैच में जीत के करीब पहुंचकर हार जाती है। लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। अब उनके पास सारी सुविधाए हैं। इसके बावजूद भी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। अगर इसी तरह का प्रदर्शन जारी रहा तो टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचेगी लेकिन खिताब नहीं जीत सकेगी।’
विज्ञापन
एडुल्जी ने कहा कि बल्लेबाजों की विकेटों के बीच दौड़ और शाट्स का चयन बेहतर हो सकता है।