{"_id":"48ee47a1655ea872c7852ea27488c41d","slug":"dhoni-withteam-india-s-training-session-in-sydney-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिडनी ग्राउंड में ये क्या कर रहे हैं धोनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सिडनी ग्राउंड में ये क्या कर रहे हैं धोनी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 04 Jan 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके महेंद्र सिंह धोनी पर संशय बरकरार है कि वे आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे या नहीं। वैसे उनके खेलने की संभावनाएं काफी कम है। पर मैच से ठीक दो दिन पहले उनका खिलाड़ियों के साथ मैदान में प्रैक्टिस करना चौंकाने वाला है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले बीसीसीआई के सचिव संजय पटेल ने इस बात का खुलासा किया था कि धोनी अभी भी टीम के साथ बने हुए है। ऑस्ट्रेलियाई दौरे तक धोनी टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ वहीं रहेंगे।
विज्ञापन
संजय ने यह भी कहा था कि यदि जरुरत पड़ेगी तो धोनी सिडनी मैच में खेलने भी उतर सकते हैं। इसके बाद रविवार को सिडनी ग्राउंड में धोनी अन्य खिलाड़ियों के साथ नेट प्रैक्टिस करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
हालांकि धोनी आधिकारिक रुप से टेस्ट क्रिकेट छोड़ चुके हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाले आखिरी टेस्ट मैच में धोनी के खेलने को लेकर सस्पेस अभी भी बरकरार है।