फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni play in number six says akram

नंबर छह पर ही खेलें धोनी: अकरम

Thu, 17 Jan 2013 12:00 AM IST
कोच्चि/एजेंसी
कोच्चि/एजेंसी Updated Thu, 17 Jan 2013 12:00 AM IST
विज्ञापन
dhoni play in number six says akram

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का मानना है कि भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को नंबर छह पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए। सौरव गांगुली लंबे समय से कहते आ रहे है कि धोनी को नंबर तीन या नंबर चार पर बल्लेबाजी करनी चाहिए लेकिन अकरम इस बात से सहमत नहीं हैं। अकरम ने कहा, ‘मेरा मानना है कि धोनी नंबर छह पर काफी बढ़िया हैं। यदि वह नंबर चार पर आएंगे तो शायद रन न बना पाए। याद रखिए कि वह विकेटकीपिंग भी करते हैं। पचास ओवर तक विकेटकीपिंग करने के बाद आप उम्मीद करें कि वह नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए, यह संभव नहीं है।’

विज्ञापन


अकरम ने मीडियम पेसर इशांत शर्मा की आलोचना करते हुए कहा कि वह पिछले दो साल से अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर सका है और उनकी तेजी में कमी आई है। इस बीच, अकरम ने मीडियम पेसर एस. श्रीसंत की पैरवी करते हुए कहा कि उनकी भारतीय टीम में वापसी होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘श्रीसंत गेंद को पेस के साथ स्विंग करा सकते हैं। यदि श्रीसंत फिट रहें तो वह किसी भी फॉरमेट में लंबे समय तक खेल सकते हैं।’
विज्ञापन


टी-20 की कप्तानी धोनी छोड़े: रमीज
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने कहा कि अब समय आ गया है जब महेंद्र सिंह धोनी को ट्वंटी-20 क्रिकेट की कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। रमीज ने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि धोनी सरलता के साथ टी-20 की कप्तानी छोड़ देंगे। वह टीम का दूसरे फॉरमेट में विकास करें और किसी दूसरे युवा कप्तान को आगे लाए। मेरा मानना है कि सभी बढ़िया प्रबंधकों और कप्तानों को कड़े फैसले लेना चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed