{"_id":"c0fe260a-987a-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"dhawan-to-miss-sunrisers-hyderabad-first-game-on-april-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटिल धवन शुरुआती मैच में नहीं खेलेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चोटिल धवन शुरुआती मैच में नहीं खेलेंगे
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Fri, 29 Mar 2013 07:42 PM IST
विज्ञापन
ओपनर शिखर धवन अंगुली में लगी चोट के कारण आईपीएल-6 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पांच अप्रैल को पुणे वारियर्स के खिलाफ होने वाले शुरुआती मैच में नहीं खेल सकेंगे।
विज्ञापन
हैदराबाद टीम के कोच टॉम मूडी ने कहा, ‘शिखर धवन पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। हम उनकी चोट में सुधार के लिए बीसीसीआई और मेडिकल टीम के साथ काम कर रहे हैं। उनकी चोट में तेजी से सुधार हो रहा है और हमें उम्मीद है कि वह कुछ हफ्तों में टीम के साथ जुड़ जाएंगे।’
विज्ञापन