फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dharamshala to enjoy another special cricket match after ipl

धर्मशाला में आईपीएल के बाद होगा एक और अनोखा मुकाबला

Wed, 15 May 2013 04:42 PM IST
धर्मशाला/इंटरनेट डेस्क
धर्मशाला/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 15 May 2013 04:42 PM IST
विज्ञापन
dharamshala to enjoy another special cricket match after ipl

धर्मशाला के दर्शकों को आईपीएल के 2 मैचों के बाद एक और मुकाबले का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। और यह मुकाबला अपने किस्म का बेहद अनोखा होगा।

विज्ञापन


16 और 18 मई को आईपीएल के 2 मैच हजारों फुट की ऊंचाई पर बने इस स्टेडियम में खेले जाएंगे। मेजबान पंजाब पहले दिल्ली फिर मुंबई के खिलाफ खेलेगा। इसके 1 दिन बाद इसी ग्राउंड पर दो अन्य क्षेत्रों के दिग्गज क्रिकेट के मैदान में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन


यह अनोखा मैच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 20 मई को नेता तथा अभिनेताओं के बीच होगा। हालांकि अभिनेताओं की इस टीम में दबंग सितारे सलमान खान नहीं होंगे। पहले उनके टीम में शामिल होने की खबर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धौलाधार की वादियों में स्थित दुनिया के बेहद खूबसूरत स्टेडियम में नेता तथा अभिनेता चैरिटी के लिए टी-20 मैच खेलेंगे। सुनील शेट्टी, सोहेल खान, आफताब शिवदसानी, बॉबी देयोल, राजा भेरवानी, यश टॉक, शबीर आहलुवालिया, श्याम सुंदर, कांची कौल, सचिन जोशी, वरुण बडोला, वत्सल सेठ, रजनीश दुग्गल, अशीष चौधरी अभिनेता इलेवन में शामिल रहेंगे।

टीम के मालिक विकास कपूर, आदिल जगमगिया, जोर्डी पटेल के अलावा टीम मैनेजर दिलीप अग्रवाल, फीजियो अजीज अशाई, मैनेजर धवानी शाह, कोच दिनेश लाड, पीआर मैनेजर स्टेफन मार्टेयस, प्रोडक्शन में राकेश सिंह तथा जितेंद्र शर्मा मौजूद रहेंगे।


एचपीसीए के प्रेस सचिव मोहित सूद ने बताया कि 20 मई को मैच को लेकर सितारों की टीम की सूची जारी हो गई है। सांसदों की टीम का अभी चयन नहीं हो पाया है। सितारों की टीम 19 मई को गगल एयरपोर्ट से धर्मशाला पहुंचेगी।

चैरिटी के लिए खेलेंगे मैच
नेता और अभिनेता 20 मई को चैरिटी के लिए धर्मशाला स्टेडियम में टी-20 मैच खेलेंगे। मैच से अर्जित पैसे को गरीबों तथा असहायों की मदद पर खर्च किया जाएगा। मैच 20 मई मंगलवार को रात 8 बजे से खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed