फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Devdhar Trophy 2019: India C beat India A and won by 232 runs

शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल ने ठोका शतक, टीम को मिली 232 रन की विशाल जीत

Fri, 01 Nov 2019 04:53 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 01 Nov 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
Devdhar Trophy 2019: India C beat India A and won by 232 runs
ौर

शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल के बेहतरीन शतकों के बूते इंडिया 'सी' ने इंडिया 'ए' को 232 रन के विशाल अंतर से रौंदा। रांची में खेले जा रहे देवधर ट्रॉफी में शुक्रवार को भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का तूफानी अंदाज देखने को मिला। इंडिया सी के बल्लेबाजों की बेहतरीन बल्लेबाजी की वजह से इस इंडिया सी ने निर्धारित 50 ओवर्स में 3 विकेट पर 366 रन बनाकर इतिहास रच दिया।

विज्ञापन


यह देवधर ट्रॉफी इतिहास का सर्वाधिक स्कोर था। जवाब में हनुमा विहारी की अगुवाई वाली इंडिया 'ए' टीम 29.5 ओवर्स में महज 134 रन पर ही सिमट गई। इंडिया सी के गेंदबाज जलज सक्सेना ने 7 विकेट लिए। जबकि ईशान पोरेल ने दो और धवल कुलकर्णी ने एक सफलता अर्जित की। यह इस टूर्नामेंट में इंडिया सी की पहली जीत रही जबकि इंडिया ए को लगातार दूसरे मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल किए गए शुभमन ने 142 गेंदों का सामना करते हुए 143 रन की पारी खेल डाली। गिल ने अपनी पारी में 10 चौके व छह छक्के उड़ाए। पहले विकेट के लिए मयंक अग्रवाल व शुभमन गिल के बीच 226 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतरीन फॉर्म में चल रहे भारतीय टेस्ट सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने भी शतक जमाया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन और विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद मयंक अग्रवाल ने देवधर ट्रॉफी के इस सीजन के पहले ही मैच में 111 गेंदों पर 120 रन की तूफानी पारी खेली डाली। मयंक ने अपनी पारी में 15 चौके व एक छक्का लगाया। वहीं 248.28 के तूफानी स्ट्राइक रेट से सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed