{"_id":"64bebfb43182f0c7760d3fc7","slug":"deodhar-trophy-rinku-s-half-century-did-not-work-east-defeated-the-middle-zone-shahbaz-deadly-bowling-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deodhar Trophy: रिंकू का अर्धशतक काम नहीं आया, पूर्व ने मध्य क्षेत्र को हराया, शाहबाज-आकाश की घातक गेंदबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Deodhar Trophy: रिंकू का अर्धशतक काम नहीं आया, पूर्व ने मध्य क्षेत्र को हराया, शाहबाज-आकाश की घातक गेंदबाजी
Mon, 24 Jul 2023 11:45 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुडुच्चेरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुडुच्चेरी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:45 PM IST
सार
हाल ही में एशियाई खेलों की टीम में शामिल किए गए रिंकू सिंह ने 63 गेंद में 54 रन बनाए, जिसमें उन्होंने दो छक्के और चौका लगाया। ओपनिंग करने आए आर्यन जुयाल को रिटायर होना पड़ा।
विज्ञापन
रिंकू सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के रिंकू सिंह (54) का अर्धशतक मध्य क्षेत्र के काम नहीं आया। देवधर ट्रॉफी के राउंड रोबिन लीग मुकाबले में पूर्व क्षेत्र ने मध्य क्षेत्र पर छह विकेट से आसान जीत दर्ज की। आकाशदीप (3/35), शाहबाज अहमद (3/30) और मूरा सिंह (3/29) के तीन-तीन विकेट ने मध्य को 50 ओवर में 207 रन पर समेट दिया। जवाब में पूर्व ने उत्कर्ष सिंह के शानदार 89 रन की बदौलत 46.1 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
हाल ही में एशियाई खेलों की टीम में शामिल किए गए रिंकू सिंह ने 63 गेंद में 54 रन बनाए, जिसमें उन्होंने दो छक्के और चौका लगाया। ओपनिंग करने आए आर्यन जुयाल को रिटायर होना पड़ा। वह अंत में खेले और 39 पर नाबाद रहे। कर्ण शर्मा ने 32 गेंद में 32 रन बनाए। जवाब में उत्कर्ष ने अभिमन्यु ईश्वरन (39) के साथ पहले विकेट केलिए 91 रन जोड़े। सुभ्रांशु सेनापति 33 रन पर नाबाद लौटे। कर्ण शर्मा ने 35 रन पर 3 विकेट लिए।
पश्चिम ने उत्तर-पूर्व क्षेत्र को नौ विकेट से हराया
एक अन्य मुकाबले में पश्चिम क्षेत्र ने उत्तर-पूर्व क्षेत्र को 149 गेंद शेष रहते नौ विकेट से हरा दिया। पश्चिम के कप्तान प्रियांक पांचाल 99 रन पर नाबाद रहे, जबकि हार्विक देसाई ने 85 रन बनाए। अर्जन नागवाशवाला के 31 रन पर लिए गए तीन विकेट की बदौलत पश्चिम ने उत्तर-पूर्व को 47 ओवर में 207 रन पर समेट दिया। कप्तान केइशंगबम ने 30, इमलीवती लेमतुर ने 38, पाल्जोर तमांग ने 29 रन बनाए। शिवम दुबे, शम्स मुलानी ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में हार्विक-पांचाल ने पहले विकेट केलिए 167 रन की साझेदारी कर पश्चिम को आसान जीत दिला दी।