फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   delhi enters in vijay hazare trophy final after beating jharkhand in vijay hazare trophy

नेगी ने बेहद रोमांचक मैच में दिल्ली को दिलाई जीत, फाइनल में मुंबई की स्टार टीम से होगा मुकाबला

Thu, 18 Oct 2018 07:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Oct 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
delhi enters in vijay hazare trophy final after beating jharkhand in vijay hazare trophy
पवन नेगी - फोटो : pti

पवन नेगी (39) की उम्दा पारी की बदौलत दिल्ली ने गुरुवार को विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां शनिवार को उसका मुकाबला मुंबई से होगा। दिल्ली ने बेहद रोमांचक दूसरे सेमीफाइनल में झारखंड को दो विकेट से मात दी। झारखंड ने पहले बल्लेबाजी की और उसकी पूरी टीम 48.5 ओवर में 199 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में दिल्ली ने दो गेंदें शेष रहते आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने सिर्फ 149 रन पर ही अपने 8 विकेट गंवा दिए थे। पवन नेगी और नवदीप सैनी ने 51 रन की साझेदारी कर टीम को फाइनल तक पहुंचा दिया। पवन ने 49 गेंद पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 39 रन की शानदारी खेल दिल्ली को जीत के दरवाजे तक पहुंचाया।
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की पूरी टीम 48.5 ओवर में महज 199 रन पर ऑल आउट हो गई। कप्तान इशान किशन पारी की चौथी गेंद खेलने के बाद बिना खाता खोले आउट हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


85 रन के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते झारखंड की टीम के छह विकेट गिर चुके थे। विराट सिंह ने अकेले दिल्ली के गेंदबाजों के सामने संघर्ष किया और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। विराट ने 91 गेंद का सामना कर चार चौके और एक छक्के की मदद से 71 रन बनाए।

दिल्ली की तरफ से नवदीप सैनी ने 10 ओवर की गेंदबाजी कर 30 रन दिए और सर्वाधिक चार विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed