फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi Capitals have announced Uncapped Ben Dwarshuis as Chris Woakes replacement for the UAE leg of IPL 2021

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने क्रिस वोक्स के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस अनकैप्ड खिलाड़ी को टीम में किया शामिल

Mon, 13 Sep 2021 03:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 13 Sep 2021 03:12 PM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को क्रिस वोक्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस (अनकैप्ड) को टीम में शामिल किया है।

विज्ञापन
Delhi Capitals have announced Uncapped Ben Dwarshuis as Chris Woakes replacement for the UAE leg of IPL 2021
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : delhicapitals.in

विस्तार

बीते दिनों के इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस वोक्स ने व्यक्तिगत कारणों की वजह से आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से अपना नाम वापस ले लिया था। वोक्स दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को वोक्स की जगह ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस को टीम में शामिल किया है। बाएं हाथ के 27 साल के तेज गेंदबाज ड्वारशुइस ने अभी तक राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। उन्होंने सात लिस्ट ए मैचों में 12 और 82 टी-20 मैचों में 100 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने सोमवार को कहा कि वह जल्द ही यूएई में टीम के बायो-बबल में शामिल होंगे। बता दें कि बेन लिस्ट ए क्रिकेट में न्यू साउथ वेल्स जबकि बिग बैश लीग (टी-20 टूर्नामेंट) में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हैं। वह इस लीग में सबसे अधिक विकेट लेने वालों की सूची में छठे स्थान पर है। उन्होंने 69 मैचों में 85 विकेट लिए हैं। वह इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) टीम का हिस्सा रह चुके हैं। 
विज्ञापन


व्यक्तिगत कारणों की वजह से वोक्स आईपीएल के दूसरे चरण से हटे
मालूम हो कि वोक्स इंग्लैंड टीम के अपने साथी खिलाड़ियों जॉनी बेयरस्टो (सनराइजर्स हैदराबाद) और डेविड मलान (पंजाब किंग्स) के साथ व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल के दूसरे चरण से हट गए थे। ये तीनों खिलाड़ी भारत के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से
बता दें कि आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से होगा। पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार विजेता टीम चेन्नई के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के बाकी बचे 31 मुकाबले 27 दिन में दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम आठ मैचों में 12 अंक के साथ मौजूदा सत्र की तालिका में शीर्ष पर है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed