फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi Capitals have announced operational changes ahead of IPL 2025 Ganguly becomes JSW's cricket director

IPL: आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा ऑपरेशनल बदलाव किया, सौरव गांगुली को मिली यह अहम जिम्मेदारी

Thu, 17 Oct 2024 03:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 17 Oct 2024 03:50 PM IST
सार

नीलामी, कप्तानी, खिलाड़ियों को बनाए रखने और रिलीज करने सहित प्रमुख निर्णय दिल्ली कैपिटल्स बोर्ड द्वारा लिए जाएंगे, जिसमें जीएमआर और जेएसडब्ल्यू दोनों समूहों के वरिष्ठ नेतृत्व से इनपुट लिया जाएगा।

विज्ञापन
Delhi Capitals have announced operational changes ahead of IPL 2025 Ganguly becomes JSW's cricket director
जेक फ्रेजर मैकगर्क - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 सीजन से पहले बड़ा ऑपरेशनल बदलाव किया है। कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के मालिक जीएमआर और जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने दो साल के रोटेशन के आधार पर दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल (पुरुष) और डब्ल्यूपीएल (महिला) टीमों के लिए क्रिकेट संचालन के प्रबंधन को वैकल्पिक करने के रणनीतिक निर्णय की घोषणा की है।
विज्ञापन

इस पहल का उद्देश्य दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के भीतर दोनों टीमों की परिचालन दक्षता को बढ़ाना है। अगले दो साल के लिए जीएमआर ग्रुप दिल्ली कैपिटल्स की पुरुष टीम का संचालन देखेगी, जबकि जेएसडब्ल्यू महिला टीम के ऑपरेशन्स को मैनेज करेगी। 2027 में यह भूमिका बदल जाएगी जिसमें जेएसडब्ल्यू पुरुष टीम का मैनेजमेंट देखेगा। इस रोटेशन के बावजूद, फ्रेंचाइजी का व्यवसाय संचालन दिल्ली कैपिटल्स प्रबंधन टीम द्वारा संभाला जाता रहेगा। नीलामी, कप्तानी, खिलाड़ियों को बनाए रखने और रिलीज करने सहित प्रमुख निर्णय दिल्ली कैपिटल्स बोर्ड द्वारा लिए जाएंगे, जिसमें जीएमआर और जेएसडब्ल्यू दोनों समूहों के वरिष्ठ नेतृत्व से इनपुट लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2008 में जीएमआर ग्रुप ने दिल्ली डेयरडेविल्स टीम लॉन्च की थी। 2018 में जीएमआर ने जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के साथ 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी की थी जिसके बाद टीम का नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स हो गया था। 2008 से टीम आईपीएल का नियमित रूप से हिस्सा रही है। दिल्ली पहले दो सीजन में सेमीफाइनल में पहुंची और कई बार नॉकआउट में जगह बनाई। 2020 में दिल्ली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आया और वह उपविजेता बनी। 
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम 2023 में लॉन्च हुई और महिला प्रीमियर लीग के दोनों सत्रों में फाइनल में पहुंची। भारतीय टीमों के अलावा जीएमआर ग्रुप आईएलटी20 लीग में दुबई कैपिटल्स का कामकाज देखेती रहेगी, जबकि जेएसडब्ल्यू एसए20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स का संचालन देखेगा। 

गांगुली बने जेएसडब्ल्यू के क्रिकेट निदेशक
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स ने नया क्रिकेट निदेशक बनाया है। गांगुली आईपीएल में जेएसडब्ल्यू की टीम दिल्ली कैपिटल्स से 2019 में सलाहकार के तौर पर जुड़े और कोच रिकी पोंटिंग के साथ काम किया। बाद में वह कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed