फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: दुबई पहुंचा दिल्ली कैपिटल्स का सबसे अहम हिस्सा, छह दिन रहना होगा क्वारंटीन

Thu, 27 Aug 2020 02:31 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 27 Aug 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
Delhi Capitals coach Ricky Ponting reaches Dubai ahead of IPL 2020
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : Social media

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच गए हैं। आईपीएल का 13वां सीजन 19 सितंबर से शुरू होने वाला है। गुरुवार को यूएई पहुंचे पोंटिंग छह दिन के अनिवार्य पृथकवास पर चले गए हैं। पोंटिंग ने यहां पहुंचने के बाद तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अगले छह दिनों में मैं यही देखूंगा, होटल में आधिकारिक पृथकवास चल रहा है।’

Delhi Capitals coach Ricky Ponting reaches Dubai ahead of IPL 2020
पंत-पॉन्टिंग - फोटो : social media

इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से रवाना होते हुए लिखा था, ‘इस मुश्किल दौर में परिवार को छोड़ना बेहद मुश्किल है, लेकिन अगला पड़ाव दुबई होगा।’ दुनिया भर में कोविड-19 महामारी के संकट को देखते हुए आईपीएल को इस बार यूएई में आयोजित किया जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी और अन्य सहयोगी स्टाफ 23 अगस्त को ही यूएई पहुंच गए थे। 

Delhi Capitals coach Ricky Ponting reaches Dubai ahead of IPL 2020
bcci

भारतीय क्रिकेट बोर्ड की मानक परिचालन प्रक्रिया के अंतर्गत खिलाड़ियों को अनिवार्य छह दिन तक पृथकवास में रहना है। पृथकवास के दौरान प्रत्येक का आरटी-पीसीआर परीक्षण पहले, तीसरे और छठे दिन कराया जाएगा जिसके बाद निगेटिव आने की स्थिति में ही खिलाड़ी 'बायो बबल' में प्रवेश कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Capitals coach Ricky Ponting reaches Dubai ahead of IPL 2020
वोक्स

दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के हरफनमौला क्रिस वोक्स की जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्जे को टीम में शामिल किया है। वोक्स ने 19 सितंबर से यूएई में शुरू हो रही लीग से नाम वापिस ले लिया है। टीम ने वोक्स के नाम वापिस लेने के कारणों का खुलासा नहीं किया। नोर्जे का यह पहला आईपीएल होगा जो पिछले सत्र में कंधे की चोट के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए नहीं खेल सके थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed