{"_id":"605c42288ebc3ecfdd54295c","slug":"delhi-capitals-chris-woakes-willing-to-miss-test-for-ipl-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL के लिए इंग्लिश टीम का साथ छोड़ सकता है यह ऑलराउंडर, दिल्ली कैपिटल्स का है हिस्सा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL के लिए इंग्लिश टीम का साथ छोड़ सकता है यह ऑलराउंडर, दिल्ली कैपिटल्स का है हिस्सा
Thu, 25 Mar 2021 01:26 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
क्रिस वोक्स
- फोटो : ट्विटर
इंग्लैंड के हरफनमौला क्रिस वोक्स की आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स अगर फाइनल में पहुंचती है तो उन्हें एक टेस्ट खेलने से वंचित रहना पड़ सकता है, लेकिन उन्होंने कहा कि भारत में इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप की टीम में जगह बनाने के लिए ऐसा मौका बार बार नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
वोक्स ने पिछली बार पारिवारिक कारणों से आईपीएल नहीं खेलने का फैसला लिया था, लेकिन दिल्ली ने उन्हें टीम में बनाए रखा। वह भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए भी इंग्लैंड टीम में थे, लेकिन रोटेशन नीति के तहत एक भी मैच खेले बिना लौट गए। दिल्ली की टीम यूएई में खेले गए पिछले आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी।
विज्ञापन
इंग्लैंड को दो जून से लॉडर्स पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेलना है जबकि आईपीएल फाइनल 30 मई को है। वोक्स ने 'द गार्डियन' से कहा, 'अगर मैं दिल्ली की अंतिम एकादश में नहीं रहूंगा तो रिकी (पोंटिंग) से इस बारे में बात करूंगा। निश्चित तौर पर मैं लॉडर्स पर टेस्ट खेलना चाहता हूं, लेकिन टेस्ट का कार्यक्रम बाद में बना।'
विज्ञापन
वोक्स 2015 से इंग्लैंड की टी-20 टीम में नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'मैं करियर के उस मुकाम पर हूं कि ऐसे मौके बार बार नहीं मिलते। हो सकता है कि इसके लिए मुझे टेस्ट छोड़ना पड़े। दिल्ली टीम ने मुझ पर भरोसा रखा है और मैं उसका बदला चुकाना चाहता हूं। आईपीएल से मैने हमेशा सीखा है और मैं टी-20 विश्व कप टीम में भी जगह बनाना चाहता हूं।'