{"_id":"60f9458d8ebc3e6d7b523ed4","slug":"deepak-chahar-says-ms-dhoni-impact-in-69-run-knock-against-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"SL vs IND: चाहर ने धोनी से सीखी मैच जिताने की कला, बोले- मुझ पर माही का गहरा असर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SL vs IND: चाहर ने धोनी से सीखी मैच जिताने की कला, बोले- मुझ पर माही का गहरा असर
Thu, 22 Jul 2021 03:46 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 22 Jul 2021 03:46 PM IST
सार
धोनी हमेशा मुझसे कहते हैं कि मैच आखिर तक ले जाना तुम्हारे हाथ में है और अगर तुम ऐसा कर सके और तुम्हारे पास ओवर हों तो मैच रोमांचक हो सकता है।'
विज्ञापन
दीपक चाहर- एमएस धोनी
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वन-डे में भारत को जीत दिलाने वाले तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा कि उन्होंने लक्ष्य का पीछा करने की कला महेंद्र सिंह धोनी से सीखी है। चाहर ने कहा, 'धोनी का मुझ पर गहरा असर है। सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही नहीं बल्कि शुरू से हमने देखा है कि कैसे वह करीबी मैच जिताते थे। वह हमेशा मुझसे कहते हैं कि मैच आखिर तक ले जाना तुम्हारे हाथ में है और अगर तुम ऐसा कर सके और तुम्हारे पास ओवर हों तो मैच रोमांचक हो सकता है।'
विज्ञापन
उन्होंने तीसरे वन-डे से पहले वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'तो मैं वही कर रहा था। मैच को आखिरी ओवर तक खिंचना था।' बता दें कि चाहर ने आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 69 रन बनाए। उन्होंने भुवेश्वर कुमार के साथ मिलकर नाबाद 84 रनों की साझेदारी की। सीएसके के लिए धोनी की कप्तानी में खेल चुके चाहर ने कहा कि वह टी-20 विश्व कप के बारे में नहीं सोच रहे हैं लेकिन बल्ले से खुद को साबित करने की उन्हें खुशी है। उन्होंने कहा, टी-20 विश्व कप अभी काफी दूर है। मेरा लक्ष्य यही है कि जब भी मौका मिले, मैं खुद को साबित करूं। चाहे बल्ले से या गेंद से। चयन मेरे हाथ में नहीं है। मेरा काम प्रदर्शन करना है।'
विज्ञापन