फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DDCA to open two academies for underprivileged kids: Rajat Sharma

DDCA का बड़ा एलान, रजत शर्मा बोले- जेटली के लिए क्रिकेट जुनून और जीवन था

Fri, 13 Sep 2019 08:02 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 13 Sep 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन
DDCA to open two academies for underprivileged kids: Rajat Sharma
रजत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने गुरुवार को दिवंगत राजनेता और खेल प्रशासक अरुण जेटली की याद में फिरोजशाह कोटला का नाम अरुण जेटली स्टेडियम रखा। गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व वित्त मंत्री जेटली के परिवार की मौजूदगी में अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया। डीडीसीए ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर भी फिरोजशाह कोटला पर नए पवेलियन स्टैंड का अनावरण किया।

विज्ञापन


कोहली हाल में टेस्ट क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए भारत के सबसे सफल कप्तान बने। इस मौके पर अंडर 19 खिलाड़ी से लेकर भारतीय कप्तान बनने के कोहली के सफर को वीडियो और एनिमेशन फिल्म के जरिए दिखाया गया। डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा, 'जब मैंने एक स्टैंड का नाम विराट कोहली के सम्मान पर रखने का फैसला किया तो सबसे पहले इस बारे में अरुण जेटली को बताया। उन्होंने कहा कि यह सही फैसला है क्योंकि विश्व क्रिकेट में विराट से बेहतर खिलाड़ी नहीं है।'
विज्ञापन

 

अनावरण समारोह हालांकि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के भारोत्तोलन हाल में हुआ। जेटली के परिवार के सदस्यों के अलावा इस मौके पर खेल मंत्री किरन रिजिजू, पूर्व खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव, पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान और दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख मनोज तिवारी आदि मौजूद थे।

शर्मा ने कहा, 'अरुण जेटली के लिए क्रिकेट उनका जुनून और जीवन था। वह 13 साल तक डीडीसीए प्रमुख रहे और विराट, पंत, धवन, नेहरा, सहवाग को दिग्गज खिलाड़ी बनाने में उनकी अहम भूमिका रही। ये सभी खिलाड़ी उन्हें काफी प्यार करते हैं।' भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल ने कहा, 'विराट के नाम पर स्टैंड होना शानदार है। और अरुण जेटली के लिए डीडीसीए जो भी करे वह उनके योगदान को देखते हुए पर्याप्त नहीं होगा।' क्रिकेटर से राजनेता बने चेतन चौहान ने भी जेटली को श्रद्धांजलि दी।

डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने इस कार्यक्रम के दौरान कई बड़े एलान भी किएः

  • स्टेडियम पर 'ऑल वेदर पिच' बनाने का फैसला किया गया। 
  • रजत शर्मा ने कहा कि पूर्व खिलाड़ियों को 5 लाख तक इलाज के लिए पैसा दिए जाएंगे।
  • दिल्ली के खिलाड़ियों को मिलने वाला अलाउंस दोगुना किया गया।
  • डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा- हम ऐसी प्रणाली बनाएंगे जिससे गरीब बच्चों को फ्री में क्रिकेट सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सहवाग, आशीष नेहरा जैसे खिलाड़ी हैं जो बिना एक पैसा चार्च किए दिल्ली के क्रिकेट को बदलने में हमारी मदद करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed