फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs MI Match Report and Scorecard Update as Mumbai indians beat Delhi capitals by six wickets

DC vs MI: दिल्ली की लगातार चौथी हार, मुंबई ने रोमांचक मैच में छह विकेट से हराया, आखिरी गेंद पर गंवाया मैच

Wed, 12 Apr 2023 12:07 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 12 Apr 2023 12:07 AM IST
सार

मुंबई को जीत के लिए आखिरी ओवर में दो रन चाहिए थे। टिम डेविड अच्छा शॉट नहीं लगा पाए, लेकिन खराब थ्रो के चलते दो रन पूरे करने में सफल रहे। 
 

विज्ञापन
DC vs MI Match Report and Scorecard Update as Mumbai indians beat Delhi capitals by six wickets
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2023 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल कर ली। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए थे और मुंबई ने चार विकेट खोकर आखिरी गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ मुंबई की टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर आ गई है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स आखिरी पायदान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन



अक्षर पटेल (54) के पहले और तूफानी अर्धशतक पर रोहित शर्मा की 45 गेंद में खेली गई 65 रन की पारी भारी पड़ गई। दिल्ली कैपिटल्स को अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम पर भी पहली जीत नसीब नहीं हुई। दिल्ली ने सात गेंद के अंतराल में तीन विकेट निकालकर उम्मीदें जरूर जगाईं। जब रोहित आउट हुए तो मुंबई को 19 गेंद में 30 रन की जरूरत थी, लेकिन टिम डेविड, कैमरन ग्रीन ने 19वें ओवर में मुस्ताफिजुर पर छक्के लगाकर अंतिम ओवर में लक्ष्य पांच रन कर दिया। यहां भी नोर्त्जे की गेंद पर डेविड का कैच मुकेश ने छोड़ा। पांचवीं गेंद पर नोर्त्जे ग्रीन को रनआउट करने से चूक गए। अंतिम गेंद पर दो रन चाहिए थे, जो टिम डेविड ने बना लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

DC vs MI Match Report and Scorecard Update as Mumbai indians beat Delhi capitals by six wickets
रोहित शर्मा और ईशान किशन - फोटो : IPL/BCCI
रोहित-ईशान की पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत
173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और इशान किशन ने मुंबई को आक्रामक शुरुआत दी। रोहित ने मुकेश के पहले ही ओवर में छक्का और दो चौके लगाकर इरादे साफ कर दिए। रोहित और इशान ने मुस्ताफिजुर, नोत्र्जे सभी की धुनाई लगाई। दोनों ने पावरप्ले में ही 68 रन बना दिए। रोहित ने इस दौरान 17 गेंद में 37 और इशान ने 19 गेंद में 30 बनाए। हालांकि इशान आठवें ओवर में रनआउट हो गए। उन्होंने 26 गेंद में छह चौकों की मदद से 31 रन बनाए। दोनों ने 45 गेेंद में 71 रन की साझेदारी की। 



रोहित-तिलक ने की 68 रन की साझेदारी
रोहित का तिलक वर्मा ने अच्छा साथ दिया। रोहित ने इस दौरान 29 गेेंद में इस आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस दौरान चार चौके और चार छक्के लगाए। रोहित और तिलक ने भी जल्द 39 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। 11.2 ओवर में मुंबई 100 रन पर पहुंच गया। मुंबई को 30 गेंद में 50 रन चाहिए थे। यहां तिलक ने मुकेश की पहली तीन गेंदों पर चौका और दो छक्के लगाकर मुंबई की राह आसान की। इसी ओवर में मुुकेश ने तिलक को आउट कर दिया। तिलक ने 28 गेंद में 41 रन बनाए। रोहित-तिलक ने दूसरे विकेट के लिए 50 गेंद में 68 रन जोड़े। मुकेश ने अगली ही गेंद सूर्यकुमार को कुलदीप के हाथों कैच कराया। इसके बाद रोहित भी आउट हो गए।



पीयूष चावला ने दिल्ली को मुश्किल में डाला
रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर सुखी पिच और ओस की संभावनाओं को देखते हुए दिल्ली को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पिछले तीन मैचों में पावरप्ले में सात विकेट खोने वाली दिल्ली ने पृथ्वी शॉ (15) का विकेट खोकर पावरप्ले में एक विकेट पर 51 रन बनाए। दिल्ली ने 8 ओवर में एक विकेट पर 75 रन बनाए थे। वॉर्नर और मनीष पांडे 43 रन की साझेदारी कर चुके थे। यहां से अनुभवी पियूष चावला ने विकेट से स्पिनरों को मिल रही मदद का फायदा उठाते हुए मनीष (26) फिर रोवमैन पॉवेल (4) और ललित यादव (2) को आउट कर दिल्ली का स्कोर 98 पर पांच कर दिया। इसी दौरान मेरेडिथ ने सरफराज की जगह खेलने आए और पहला आईपीएल मैच खेल रहे यश ढुल (2) को आउट किया। वॉर्नर जमे हुए थे। दिल्ली की हालत और बुरी होती। अगर 12वें ओवर में चावला ने मिडऑफ पर उनका कैच पकड़ लिया होता। उस वक्त वह 37 रन पर थे।

अक्षर की पारी पर गांगुली ने बजाई तालियां
14.3 ओवर तक दिल्ली के किसी बल्लेबाज ने छक्का नहीं लगाया था, लेकिन अक्षर ने यहां शोकीन पर लगातार दो छक्के लगाए। वॉर्नर ने 43 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल में उनका 58वां अर्धशतक रहा। बेहरनडार्फ के 16वें ओवर में अक्षर ने फिर दो लगातार छक्के लगाए। हालांकि दूसरा छक्का उन्हें भाग्य से मिला। जब लॉंग ऑन पर सूर्यकुमार ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। तब वह 35 रन पर थे। इस दौरान सूर्यकुमार चोटिल भी हो गए। इस छक्के के साथ वॉर्नर और अक्षर ने 27 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी की, जिसमें वॉर्नर का योगदान सिर्फ 11 रन था। 



18वें ओवर में अक्षर ने मेरेडिथ पर चौका और फिर छक्का लगाकर आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 22 गेंद में अर्धशतक पूरा किया, जिसमें चार चौके और 5 छक्के थे। इस पारी पर सौरव गांगुली ने खड़े होकर हवा में तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। वह 24 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ने 35 गेंद में 67 रन की साझेदारी की, जिसमें सिर्फ 13 रन वॉर्नर के थे। वॉर्नर 47 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed