फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs GT: Sandeep warrier took three wickets in the powerplay, joined club of shami and trent boult ipl 2024

DC vs GT: तीन साल बाद वापसी कर रहे संदीप बने काल, पावरप्ले में चटकाए तीन विकेट, शमी-बोल्ट के बराबर पहुंचे

Wed, 24 Apr 2024 09:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 24 Apr 2024 09:40 PM IST
सार

तीन साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे संदीप घातक गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ पावरप्ले में तीन विकेट हासिल किए। इसी के साथ पावरप्ले में तीन विकेट चटकाने वाले वह दूसरे गेंदबाज बन गए।

विज्ञापन
DC vs GT: Sandeep warrier took three wickets in the powerplay, joined club of shami and trent boult ipl 2024
संदीप वॉरियर - फोटो : IPL

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में संदीप वॉरियर को घातक गेंदबाजी करते देखा जा रहा है। उन्होंने अपनी कातिलाना गेंदबाजी से विरोधी टीम के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। उन्होंने पावरप्ले में दिल्ली को तीन झटके दिए। पारी के चौथे ओवर में गेंदबाज ने दो विकेट चटकाए। इसके बाद छठे ओवर में उन्होंने एक विकेट हासिल किया। इसी के साथ उन्होंने शमी और बोल्ट जैसे खतरनाक गेंदबाजों की बराबरी कर ली है। 
विज्ञापन


दिल्ली ने गुजरात को दिया 225 रनों का लक्ष्य
आईपीएल 2024 का 40वें मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 224 रन बनाए हैं। अक्षर पटेल और ऋषभ पंत ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई। वहीं, गुजरात के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा विकेट तीन विकेट संदीप वॉरियर ने चटकाए। 
विज्ञापन


पावरप्ले में संदीप ने चटकाए तीन विकेट
तीन साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे संदीप घातक गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ पावरप्ले में तीन विकेट हासिल किए। इसी के साथ पावरप्ले में तीन विकेट चटकाने वाले वह दूसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले राजस्थान रॉयल्स के ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पावरप्ले में तीन विकेट चटकाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीजन में पावरप्ले में तीन विकेट चटकाने वाले गेंदबाज
3/14 - ट्रेंट बोल्ट (राजस्थान रॉयल्स) बनाम मुंबई इंडियंस, मुंबई 
3/15 - संदीप वॉरियर (गुजरात टाइटंस) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली

गुजरात के लिए ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने संदीप
इसके अलावा संदीप गुजरात के लिए पावरप्ले में तीन विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले मोहम्मद शमी ने यह कारनामा किया था। आईपीएल 2023 में शमी ने दिल्ली कैपिटल्स को पावरप्ले में चार विकेट झटके दिए थे। उन्होंने तीन ओवर में पांच के इकोनॉमी रेट से 15 रन खर्च किए। पिछले दो मैचों में संदीप को दो विकेट मिले।

गुजरात टाइटंस के लिए पावरप्ले में तीन विकेट लेने वाले गेंदबाज
4/7 - मोहम्मद शमी बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अहमदाबाद, 2023
3/10 - मोहम्मद शमी बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स, मुंबई, 2022
3/17 - मोहम्मद शमी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, अहमदाबाद, 2023
3/15 - संदीप वॉरियर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed