फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs CSK: Warner equals Gayle Most 50+ scores in T20 cricket; Wicket Keeper Dhoni triple century IPL 2024

DC vs CSK: वॉर्नर टी20 में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी, गेल की बराबरी की; धोनी का 'तिहरा शतक'

Sun, 31 Mar 2024 09:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 31 Mar 2024 09:07 PM IST
सार

वॉर्नर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी की। वॉर्नर और गेल दोनों ने टी20 में 110-110 बार 50+ का स्कोर किया है।

विज्ञापन
DC vs CSK: Warner equals Gayle Most 50+ scores in T20 cricket; Wicket Keeper Dhoni triple century IPL 2024
वॉर्नर, गेल और धोनी - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2024 का 13वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनके ओपनर्स डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े।
विज्ञापन


इस दौरान वॉर्नर ने आईपीएल करियर का 62वां अर्धशतक लगाया। वह 35 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने इस मैच में अर्धशतक लगाने के साथ ही एक खास रिकॉर्ड हासिल किया। इतना ही नहीं, चेन्नई के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने भी पृथ्वी शॉ का कैच लेकर एक खास कीर्तिमान रचा। ऐसा अब तक टी20 क्रिकेट में किसी ने नहीं किया है।
विज्ञापन

धोनी ने रचा कीर्तिमान

DC vs CSK: Warner equals Gayle Most 50+ scores in T20 cricket; Wicket Keeper Dhoni triple century IPL 2024
धोनी - फोटो : IPL
दरअसल, पृथ्वी का कैच धोनी के टी20 करियर का बतौर विकेटकीपर 300वां शिकार रहा। वह इस मुकाम को हासिल करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर हैं। उनसे पहले किसी ने ऐसा नहीं किया है। पाकिस्तान के कामरान अकमल और भारत के दिनेश कार्तिक 274-274 शिकार के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, क्विंटन डिकॉक 270 शिकार के साथ तीसरे और जोस बटलर 209 शिकार के साथ चौथे नंबर पर हैं। पृथ्वी शॉ 27 गेंद चार चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए।

दिल्ली को मिली शानदार ओपनिंग

DC vs CSK: Warner equals Gayle Most 50+ scores in T20 cricket; Wicket Keeper Dhoni triple century IPL 2024
डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL
वहीं, वॉर्नर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी की। वॉर्नर और गेल दोनों ने टी20 में 110-110 बार 50+ का स्कोर किया है। वहीं, विराट कोहली 101 50+ के स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। बाबर आजम 98 बार 50+ के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वॉर्नर का सीएसके के खिलाफ शानदार फॉर्म भी जारी है। वह इस टीम के खिलाफ पिछली पांच पारियों में 214 रन बना चुके हैं। इनमें तीन 50+ के स्कोर शामिल हैं।  उन्होंने 57 रन (55 गेंद), 19 रन (12 गेंद), 0 (2 गेंद), 86 रन (58 गेंद) और 52 रन (35 गेंद/इस मैच में) की पारियां खेली हैं।

विज्ञापन

दिल्ली की शानदार ओपनिंग

DC vs CSK: Warner equals Gayle Most 50+ scores in T20 cricket; Wicket Keeper Dhoni triple century IPL 2024
पृथ्वी शॉ और वॉर्नर - फोटो : IPL
दिल्ली ने आईपीएल में तीन मैच बाद चेन्नई के खिलाफ 50+ रन की ओपनिंग साझेदारी की। इस मैच से पहले पिछले तीन मैचों में दिल्ली की ओपनिंग साझेदारी 16 रन (11 गेंद), 0 (2 गेंद), 5 रन (9 गेंद) की हुई थी। चेन्नई ने इस मैच से पहले इस सीजन अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। वहीं, दिल्ली को दोनों मुकाबलों में हार मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed