{"_id":"59cbc67e4f1c1b9f538b4a8b","slug":"david-warner-rubbishes-rodney-hogg-s-favoritism-accusation","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टीव स्मिथ पर लगे टीम चयन में पक्षपात के आरोप का वार्नर ने दिया जवाब ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्टीव स्मिथ पर लगे टीम चयन में पक्षपात के आरोप का वार्नर ने दिया जवाब
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 27 Sep 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
डेविड वार्नर, हैदराबाद
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम चयन में पक्षपात को लेकर मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ पर लगाए पूर्व तेज गेंदबाज रोडनी हॉग के आरोपों को ओपनर डेविड वॉर्नर ने खारिज किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की खराब फॉर्म से निराश हॉग ने कहा था टीम की खराब फॉर्म की एक वजह यह भी है कि स्मिथ टीम में अपने दोस्तों को शामिल करते हैं।
विज्ञापन
वॉर्नर ने कहा, ‘हर व्यक्ति के अपने विचार होते हैं और उसे अपने विचार रखने का हक भी है। मैं नहीं जानता कि इस तरह की थ्योरी कहां से बन रही हैं। यह पूरी तरह से चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है कि किस खिलाड़ी को टीम में शामिल करना है। जब आपका चयन हो जाता है तो आप मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करते हैं। यही हमेशा होता है। किसी क्रिकेटर का टीम में चयन होना खिलाड़ी के हाथ में नहीं होता है। जो वह कर सकते हैं, वो है मैदान पर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन।’
विज्ञापन
इससे पहले हॉग ने कहा कि जब तक स्मिथ अपने दोस्तों और करीबियों को टीम में जगह देते रहेंगे, ऑस्ट्रेलिया को हार मिलती रहेगी। उन्होंने इशारा किया कि एश्टन एगर, हिल्टन कार्टराइट और निक मैडिंसन का टीम में बरकरार रहने का कारण स्मिथ से उनके करीबी रिश्ते हैं।
विज्ञापन