फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   David warner hit by siraj bouncer in Delhi ruled out of remaining match Matt Renshaw concussion substitute

IND vs AUS: डेविड वॉर्नर के सिर पर लगी सिराज की बाउंसर, दिल्ली टेस्ट से बाहर, मैट रेनशॉ प्लेइंग 11 में शामिल

Sat, 18 Feb 2023 09:34 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 18 Feb 2023 09:34 AM IST
सार

दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पारी के 10वें ओवर में वॉर्नर को चोट लगी थी। इसके बाद वह बल्लेबाजी करते रहे, लेकिन पवेलियन लौटने के बाद वह बेहतर नहीं महसूस कर रहे थे। ऐसे में उनकी जगह मैट रेनशॉ बाकी के मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ सकते हैं। 
 

विज्ञापन
David warner hit by siraj bouncer in Delhi ruled out of remaining match Matt Renshaw concussion substitute
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डेविड वॉर्नर चोट के कारण भारत के खिलाफ दिल्ली में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं और मैट रेनशॉ उनकी जगह लेंगे। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 10वें ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद वार्नर के हेलमेट पर लगी थी। इससे पहले उनकी गेंद वॉर्नर की कुहनी पर भी लगी थी। हालांकि, इस चोट के बाद भी वॉर्नर खेलते रहे थे। इसके बाद वह 15 रन बनाकर शमी की गेंद पर आउट हुए थे। हालांकि, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम गेंदबाजी के लिए आई तो वॉर्नर फील्डिंग करने नहीं आए थे। 
विज्ञापन


वॉर्नर पूरी तरह फिट नहीं महसूस कर रहे हैं और शाम को जांच के बाद वह मैच से बाहर हो गए हैं। नागपुर टेस्ट की दोनों पारियों में फेल होने वाले वॉर्नर के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भारत में 21.78 के औसत से रन बनाने वाले वॉर्नर के लिए इस टेस्ट सीरीज में वापसी करना आसान नहीं होगा। वहीं, आने वाली सीरीज में भी उनके लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाना मुश्किल होगा। 
विज्ञापन

रेनशॉ के लिए बेहतरीन मौका
मैट रेनशॉ भी नागपुर टेस्ट में दोनों पारियों में फेल हुए थे, लेकिन वॉर्नर के चोटिल होने के बाद उन्हें फिर से मौका मिला है और वह एक अच्छी पारी खेलकर टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। दूसरे टेस्ट में रेनशॉ को टीम से बाहर कर दिया गया था और उनकी जगह ट्रेविस हेड को शामिल किया गया था। 

मैट रेनशॉ को लेकर ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने कहा कि रेनशॉ बेहद खास खिलाड़ी हैं और टीम की योजना का अहम हिस्सा हैं। उन्हें नागपुर में खराब प्रदर्शन के चलते बाहर नहीं किया गया था। 2016 में ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत करने वाले रेनशॉ अब मध्यक्रम में खेल रहे हैं। 

चोट से जूझ रही है कंगारू टीम
ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे में चोट से परेशान रही है। ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पहले ही चोट के चलते टीम से बाहर हैं। वहीं, जोश हेजलवुड भी शुरुआती दो टेस्ट नहीं खेल पाए। अब वॉर्नर भी चोट के चलते बाहर हो गए हैं। तीसरे टेस्ट से पहले उनका फिट होना भी मुश्किल है। 

वॉर्नर के सलामी जोड़ीदार उस्मान ख्वाजा ने कहा कि वह समय रहते फिट होंगे और इसी सीरीज में फॉर्म में भी लौटेंगे। ख्वाजा ने शुक्रवार को खेल खत्म होने के बाद कहा, "मेरे हिसाब से तीन पारियां काफी नहीं हैं - मुझे लगता है कि इस टेस्ट सीरीज में अभी लंबा सफर तय करना है। डेव (वॉर्नर) इतने लंबे समय तक इतने शानदार खिलाड़ी रहे हैं। हर बार मुश्किल में वह कुछ खास करते हैं, हमें एक बार फिर उनसे ऐसे ही प्रदर्शन का इंतजार है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed