डेविड वॉर्नर को एलेन बॉर्डर तो एलिस पेरी को मिला बेलिंडा क्लार्क अवार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को एलेन बॉर्डर मेडल से नवाजा गया है। इस मेडल से उन्हें तीसरी बार सम्मानित किया गया है। इसके अलावा वॉर्नर को क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड से भी नवाजा गया है।
वर्ल्ड कप 2019 में वॉर्डर ने रोहित शर्मा (648) के बाद सबसे ज्यादा (647) रन बनाए थे। एक साल से बाद विश्व कप में वॉर्नर की वापसी हुई। एशेज सीरीज में उनका बल्ला खामोश रहा। मगर लेकिन घरेलू मैदान पर वापसी करते हुए उन्होंने लगातार रन बनाए।
वहीं, ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की ऑलराउंडर एलिस पेरी को बेलिंडा क्लार्क अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें दूसरी बार यह मेडल मिला है। वह इस समय वन-डे और टी-20 में दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर हैं। बेलिंडा ने महिला एशेज 2019 में ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा उन्हें ऑस्ट्रेलिया की वन-डे महिला क्रिकेट ऑफ द इयर का अवॉर्ड भी मिला है।
इसके अलावा टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिए मार्नस लाबुशेन को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द इयर का अवॉर्ड मिला है। वहीं, वन-डे और टी-20 के कप्तान आरोन फिंच को वनडे क्रिकेटर ऑफ द इयर का अवॉर्ड मिला है। फिंच ने लगातार टीम के लिए रन बनाए है।