{"_id":"63481731741f2b3c944e91b4","slug":"david-warner-can-become-odi-captain-cricket-australia-considering-removal-of-life-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"David Warner: ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप्तान बन सकते हैं डेविड वॉर्नर, आजीवन प्रतिबंध को हटाने पर हो रहा विचार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
David Warner: ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप्तान बन सकते हैं डेविड वॉर्नर, आजीवन प्रतिबंध को हटाने पर हो रहा विचार
Thu, 13 Oct 2022 07:18 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 13 Oct 2022 07:18 PM IST
सार
96 टेस्ट, 131 वनडे और 93 टी20 मैच खेल चुके वॉर्नर कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार हैं। हालांकि, उन्हें पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ से कड़ी टक्कर मिल सकती है। स्मिथ के पास कप्तानी का पर्याप्त अनुभव है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी वॉर्नर के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर को वनडे टीम की कप्तानी मिल सकती हैं। उनपर लगे आजीवन प्रतिबंध को हटाने पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) विचार कर रहा है। 2018 में बॉल टेंपरिंग कांड के बाद वॉर्नर के ऊपर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके मुताबिक, वह आजीवन ऑस्ट्रेलिया में किसी भी टीम की कप्तानी नहीं कर सकते। साथ ही उन्हें एक साल पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया था।
सीमित ओवरों में कंगारू टीम के कप्तान रहे एरॉन फिंच ने पिछले महीने वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया था। अब वह सिर्फ टी20 क्रिकेट में टीम की कमान संभाल रहे हैं। स्काई स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिंच की जगह उनके जोड़ीदार रहे वॉर्नर को कमान सौंपी जा सकती है। वॉर्नर ने प्रतिबंध के बाद 2019 वनडे वर्ल्ड कप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी।
ये भी पढ़ें: Umran-Kuldeep Visa Delay: टी20 विश्व कप टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे उमरान मलिक, वीजा नहीं दिला पाया बीसीसीआई
विज्ञापन
96 टेस्ट, 131 वनडे और 93 टी20 मैच खेल चुके वॉर्नर कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार हैं। हालांकि, उन्हें पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ से कड़ी टक्कर मिल सकती है। स्मिथ के पास कप्तानी का पर्याप्त अनुभव है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी वॉर्नर के पक्ष में हैं। अगर वॉर्नर को कप्तान बनाना है तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अपने कोड में बदलाव करना होगा। इसके लिए शुक्रवार को होबार्ड में बैठक होगी।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: इस भारतीय बल्लेबाज के मुरीद हुए डेल स्टेन, जमकर तारीफ की, कहा- वह भारत के 'एबी डिविलियर्स'
इस बारे में जब डेविड वॉर्नर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में कुछ पता नहीं है। वॉर्नर ने कहा कि अगर उन्हें कप्तान बनाया जाता है तो उनके लिए सम्मान की बात होगी। वनडे टीम के पूर्व कप्तान एरॉन फिंच भी चाहते हैं कि वॉर्नर को ही यह जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने कहा था कि वॉर्नर एक शानदार और अनुभवी खिलाड़ी हैं। उनके नेतृत्व में लोग खेलना पसंद करेंगे।