फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   david warner and quinton de kock another fight video viral

VIDEO: फिर हाथापाई पर उतर आए डेविड वॉर्नर, क्विंटन डी कॉक के साथ झगड़े का दूसरा वीडियो वायरल

Thu, 08 Mar 2018 10:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Mar 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
david warner and quinton de kock another fight video viral
David Warner

दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर क्विंटन डी कॉक और कंगारू खिलाड़ी डेविड वॉर्नर के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों खिलाड़ियों के बीच झगड़े का पहला वीडिया वारयल होने के बाद आईसीसी ने वॉर्नर पर मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया था। हालांकि इसके बाद भी वॉर्नर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब डी कॉक और वॉर्नर के झगड़े का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वॉर्नर हाथापाई पर उतरते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि दोनों खिलाड़ियों के बीच डरबन टेस्ट से ही बड़ी बहस चल रही है। पहले वीडियो में जहां डेविड वॉर्नर डी कॉक पर बुरी तरह चिल्ला रहे थे, वहीं दूसरे वीडियो में भी वॉर्नर उनके साथ हाथापाई पर उतरते नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों के बीच आपसी विवाद को रोकने के लिए बाकी खिलाड़ी काफी प्रयास कर रहे हैं। दोनों ही वीडियो में अब तक डी कॉक ने किसी तरह की गर्मा-गर्मी नहीं दिखाई है।

विज्ञापन

david warner and quinton de kock another fight video viral
Quinton de Kock and David Warner

यह आपसी विवाद डरबन टेस्ट के चौथे दिन शुरू हुआ था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में द. अफ्रीका को तीन शुरुआती झटके देकर मैच अपने पक्ष में कर लिया था, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को काफी देर तक जीत से दूर रखा, जिसके बाद वॉर्नर अपना आपा खो बैठे थे।

वहीं आईसीसी द्वारा कार्रवाई किए जाने पर वॉर्नर ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उन्होंने मैच रेफरी द्वारा लगाए गए जुर्माने को भी स्वीकार कर लिया है। लेकिन इसके बावजूद वॉर्नर की इस हरकत को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट मैनेजमेंट शुरू से नजरअंदाज कर रही है। इस तरह का रवैया अपनाने के बाद भी उनके दूसरे टेस्ट मैच में खेलने पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जो पोर्ट एलिजाबेथ में 9 मार्च से खेला जाएगा।
 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed