फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   david miller said we will won again

टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका ने ललकारा, जख्म किए हरे

Thu, 08 Oct 2015 04:05 PM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
david miller said we will won again

लगातार दो मैच जीतकर पहले ही सीरीज अपने कब्जे में कर चुकी दक्षिण अफ्रीकी टीम के बल्लेबाज डेविड मिलर का कहना है कि उनकी टीम बृहस्पतिवार को तीसरा और अंतिम टी-20 मैच जीतकर सीरीज में टीम इंडिया का क्लीन स्वीप करने उतरेगी।

विज्ञापन


मिलर ने बुधवार को मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘हम 2-0 से आगे हैं और 3-0 करने के लिए बेताब हैं। आप जानते हो कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लय और आत्मविश्वास बड़ी चीज है। हमारी तैयारियां शानदार हैं। उम्मीद है कि हम सीरीज के अंतिम मैच में भी अपनी लय कायम रखेंगे।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीरीज में 2-0 से आगे होना अच्छा लग रहा है। यह सीरीज काफी बड़ी है और जीत भी बड़ी होगी। हम यहां पर काफी अपेक्षाओं के साथ आए हैं। खुद पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव भी डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टी-20 टीम बड़ी अच्छी है जिसमें कई बड़े खिलाड़ी हैं। टी-20 विश्व कप से पहले उसे हराकर मनोबल काफी बढ़ा है। मिलर ने कहा, हम इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे और साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे। हमें अधिक से अधिक आत्मविश्वास अर्जित करने की जरूरत है।

गुरुवार को ये कर सकता है दक्षिण अफ्रीका

david miller said we will won again

भारत के खिलाफ तीसरे एवं अंतिम टी-20 मैच से पहले बुधवार को दक्षिण अफ्रीकी टीम के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स सुबह के सत्र में अभ्यास के लिए नहीं आए।

टीम के खिलाड़ी डेविड मिलर ने कहा कि यह कोई मसला नहीं है। बुधवार को वैकल्पिक अभ्यास था जिसमें कुछ खिलाड़ियों ने अवकाश ले लिया था। इस सप्ताह जिसमें हमने कई मैच खेले, अभ्यास किया और यात्राएं कीं। उम्मीद है कि एबी बृहस्पतिवार को खेलेंगे। हो सकता है कि कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed