फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Daren Sammy backs Lungi Ngidi after former South African players criticise pacer on BLM stance

ब्लैक लाइव्स मैटर के मुद्दे पर सैमी ने एनगिडि का किया बचाव

Fri, 10 Jul 2020 11:08 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 10 Jul 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Daren Sammy backs Lungi Ngidi after former South African players criticise pacer on BLM stance
Lungi Ngidi - फोटो : social Media

वेस्टइंडीज के विश्व कप (टी20) विजेता कप्तान डेरेन सैमी ने ‘ब्लैक लाइव्स मैटर (बीएलएम)’ के मुद्दे पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ियों द्वारा आलोचना का सामना कर रहे लुंगी एनगिडि का समर्थन किया है।

विज्ञापन


हरफनमौला सैमी उन क्रिकेटरों में शामिल है जिन्होंने क्रिकेट में नस्लवाद के मुद्दे को सबसे पहले उठाया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि एनगिडि की आलोचना से पता चलता है कि इस मुद्दे पर बोलना क्यों जरूरी है। सैमी ने ट्वीट किया, ‘यह तथ्य है कि कुछ पूर्व खिलाड़ियों को ‘बीएलएम’ आंदोलन पर एनगिडि के रूख से परेशानी है, यही कारण है कि हम अश्वेत लोगों के मुद्दे पर यहां है। हम तुम्हारे साथ है।’
विज्ञापन


इस हफ्ते की शुरुआत में एनगिडि ने कहा था कि नस्लवाद का मुद्दा ‘कुछ ऐसा है जिसे हमें वैसे ही बहुत गंभीरता से लेने की जरूरत है जैसे बाकी दुनिया कर रही है।’ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटरों पैट सिमकॉक्स, बोएटा डिप्पेनार और विकेटकीपर रूडी स्टेन को हालांकि उनकी बात नागवार गुजरी जिन्होंने देश के श्वेत किसानों पर हो रहे हमले के मुद्दे पर चुप रहने पर एनगिडि पर निशाना साधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों ने कहा था कि नस्लवाद के खिलाफ ‘बीएलएम’मुद्दे का साथ देने चाहिए लेकिन अपने देश के श्वेत किसानों की जानवरों की तरह हत्या पर चुप्पी साधने वालों का वे समर्थन नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed