{"_id":"5ee73dc08ebc3e42ef42e52c","slug":"danish-kaneria-requests-pcb-to-lift-life-ban-wants-to-play-domestic-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी टीम में वापसी को बेताब दानिश कनेरिया, स्पॉट फिक्सिंग के लिए लगा था आजीवन बैन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तानी टीम में वापसी को बेताब दानिश कनेरिया, स्पॉट फिक्सिंग के लिए लगा था आजीवन बैन
Mon, 15 Jun 2020 02:52 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 15 Jun 2020 02:52 PM IST
सार
दानिश कनेरिया से पहले उनके मामा अनिल दलपत ने भी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
दानिश कनेरिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व पाकिस्तानी लेग स्पिनर दानेश कनेरिया ने अपने क्रिकेट बोर्ड से उन पर 2013 में स्पॉट फिक्सिंग के लिए लगाया गया आजीवन प्रतिबंध हटाने की अपील की है। पाकिस्तान की तरफ से 61 टेस्ट मैचों में 261 विकेट लेने वाले कनेरिया क्रिकेट में वापसी के लिए बेताब है और यहां तक कि वह घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए भी उत्सुक हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एहसान मनि को भेजे गए पत्र में 39 वर्षीय कनेरिया के कानूनी फर्म ने बैन हटाने की गुजारिश की जिससे यह क्रिकेटर खेल के जरिए अपनी आजीविका चला सकें।
विज्ञापन
कनेरिया पर इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने आजीवन प्रतिबंध लगाया था। जब इसके खिलाफ उनकी अपील खारिज हो गई तो पीसीबी ने भी उन पर प्रतिबंध लगा दिया था। कनेरिया पूर्व में भी कई बार कह चुके हैं कि अगर मोहम्मद आमिर और सलमान बट जैसे खिलाड़ियों पर से प्रतिबंध हटाया जा सकता है तो फिर उन्हें अपनी आजीविका चलाने से वंचित करना अनुचित होगा।
विज्ञापन
इस लेग स्पिनर को 2009 में इंग्लिश काउंटी एसेक्स की तरफ से डरहम के खिलाफ खेले गए मैच में मर्विन वेस्टफील्ड के साथ स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया गया था। वह लंबे समय से पीसीबी से मदद की गुहार लगा रहे हैं। कनेरिया पाकिस्तान की तरफ से खेलने वाले केवल दूसरे हिंदू खिलाड़ी हैं।