फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dale steyn s continues flop show in IPL

'स्टेनगन' डेल स्टेन की नाकामी का सबब बन रहा आईपीएल

Sat, 18 Apr 2015 09:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Apr 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
dale steyn s continues flop show in IPL

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी चतुराईभरी गेंदबाजी और स्पीड से बल्लेबाजों को डराने वाले तेज गेंदबाज डेल स्टेन आईपीएल में उतने प्रभावशाली नहीं दिख रहे और एक-एक विकेट के लिए तरसना पड़ रहा है।

विज्ञापन


यही कारण है कि 'स्टेनगन' के नाम से मशहूर स्टेन आईपीएल-8 में अपनी टीम के चुनिंदा 11 खिलाड़ियों में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। उन्हें चौथे मैच में जाकर पहली बार टीम एकादश में जगह दी गई और उसमें भी वह उसका फायदा नहीं उठा सके।
विज्ञापन


फिट होने के बावजूद स्टेन पिछले 3 मैचों में नहीं उतर सके थे लेकिन दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मुकाबले में उन्हें मौका दिया गया जिसमें वह टीम प्रबंधन को प्रभावित नहीं कर सके। उनसे अच्छी गेंदबाजी भुवनेश्वर कुमार ने की जिन्होंने 4 ओवर में 21 रन दिए और एक सफलता हासिल की। सनइराइजर्स हैदराबाद अभी टूर्नामेंट में संघर्ष करता दिख रहा है उसे 4 में से महज एक में जीत नसीब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के खिलाफ स्टेन ने 4 ओवर डाले और 27 रन दिए लेकिन वह कीफायती गेंदबाजी करने के बावजूद ज्यादा विकेट नहीं झटक सके।

लगातार 31 मैचों से जारी है स्टेन की नाकामी का सिलसिला

dale steyn s continues flop show in IPL

आईपीएल में गेंदबाज डेल स्टेन का आउट ऑफ फॉर्म का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें पहली सफलता आईपीएल में 6 मैच के बाद मिली है। वह पिछले 6 आईपीएल मैचों में कुल 144 गेंद डालने के बाद पहला विकेट हासिल करने में सफल रहे। वह इस मैच में रन देने में भले ही कीफायती दिख रहे हों लेकिन वह इसे विकेट में बदल नहीं पाए।

टूर्नामेंट में उन्होंने लगातार 31 मैच खेल लिए हैं लेकिन किसी भी मैच में वह 2 से ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर सके। 2008 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) की ओर से आईपीएल करियर की शुरुआत की थी जिसमें उन्होंने 10 मैचों में 10 विकेट झटके थे। इसके बाद 2009 में 3 मैचों में सिर्फ 2 विकेट ही अपने लिए निकाल सके। 2010 में उनका प्रदर्शन बढ़िया रहा और 15 मैचों में 15 विकेट झटकने में सफल रहे।

आईपीएल के आगे के संस्करण में भी वह ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहे। आईपीएल इतिहास में ओवरऑल सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वह छठे नंबर पर हैं। उन्होंने 84 आईपीएल मैचों में कुल 90 विकेट झटके हैं, जबकि इस फेहरिस्त में श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसित मलिंगा का नाम है जिन्होंने 87 मैचों में 123 विकेट निकाले। दोनों के बीच तुलना की जाए तो मलिंगा स्टेन से काफी आगे हैं। दूसरे पायदान पर अमित मिश्रा है जो इस बार दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेल रहे हैं और 90 में से 106 विकेट निकाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed