IND Inning
92/6 (9.2 ov)
Target: 260
Naman Dhir 3(4)*
N. Tilak Varma 3 (2)
IND need 168 runs in 10.4 remaining overs
{"_id":"68f5cfc261d70aee6a0b8d42","slug":"daily-ticket-price-rate-for-india-vs-south-africa-kolkata-test-tickets-will-go-on-sale-know-details-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: 100 रुपये से भी कम मूल्य पर मिलेंगी टिकटें, कोलकाता टेस्ट के लिए सीएबी का फैसला; 14 नवंबर से है मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: 100 रुपये से भी कम मूल्य पर मिलेंगी टिकटें, कोलकाता टेस्ट के लिए सीएबी का फैसला; 14 नवंबर से है मैच
Mon, 20 Oct 2025 11:29 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 20 Oct 2025 11:29 AM IST
सार
मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन के खिलाफ 14-18 नवंबर तक होने वाला यह मैच भारत-बांग्लादेश के बीच 2019 में गुलाबी गेंद से खेले गए मैच के बाद ईडन गार्डेंस में पहला टेस्ट होगा। यह लगभग 13 वर्षों में विराट कोहली के बिना इस मैदान पर पहला टेस्ट भी होगा जिन्होंने इस साल लंबे प्रारूप से संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में 14 नवंबर से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैच में ज्यादा से ज्यादा दर्शक स्टेडियम में मैच देख सकें, इसके लिए बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने खास तैयारी की है। इस मुकाबले के लिए सोमवार दोपहर 12 बजे से टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। प्रशंसक ऑनलाइन एप्प के जरिये भी टिकट बुक कर सकते हैं जिनकी कीमत 60 रुपये प्रतिदिन यानी पांच दिनों के लिए 300 रुपये से शुरू होगी। वहीं, प्रतिदिन 250 रुपये (पूरे मैच के लिए 1250 रुपये) की भी टिकटें उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
2019 के बाद पहली बार कोलकाता करेगा टेस्ट की मेजबानी
मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन के खिलाफ 14-18 नवंबर तक होने वाला यह मैच भारत-बांग्लादेश के बीच 2019 में गुलाबी गेंद से खेले गए मैच के बाद ईडन गार्डेंस में पहला टेस्ट होगा। यह लगभग 13 वर्षों में विराट कोहली के बिना इस मैदान पर पहला टेस्ट भी होगा जिन्होंने इस साल लंबे प्रारूप से संन्यास ले लिया था। इस टेस्ट से पहले ईडन गार्डन्स बंगाल के रणजी ट्रॉफी घरेलू मैचों की मेजबानी कर रहा है। टेस्ट के लिए पिच तैयार होने से पहले बंगाल का अगला मुकाबला शनिवार को गुजरात से होगा।
विज्ञापन