फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: RCB की एकतरफा जीत, चेन्नई सुपरकिंग्स की सात मैच में पांचवीं हार, प्लेऑफ की दौड़ मुश्किल

Sat, 10 Oct 2020 11:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 10 Oct 2020 11:33 PM IST
खास बातें

IPL 2020 Live Score Chennai vs Bangalore: विराट कोहली की कप्तानी पारी के बाद गेंदबाजों के धांसू प्रदर्शन के बूते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शनिवार शाम सुपर हेडर के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को शर्मनाक हार दी। सीजन का यह 25वां मुकाबला एकतरफा अंदाज में आरसीबी के नाम रहा। टूर्नामेंट के इतिहास में यह सीएसके की आरसीबी के खिलाफ सबसे बड़ी हार है। 

विज्ञापन
IPL Live CSK vs RCB Match Score Today News Updates: csk vs rcb ipl 2020 live cricket score today indian premier league match scorecard news updates in hindi [add remaining text here]
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम आरसीबी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:30 PM, 10-Oct-2020

अंकतालिका में बदलाव

छह मैच में चार जीत और दो हार के साथ आरसीबी चौथे पायदान पर पहुंच गई। दूसरे और तीसरे नंबर पर मौजूद मुंबई इंडियंस और केकेआर ने भी क्रमश: इतने ही मैत जीते हैं, लेकिन रन रेट के आधार पर आरसीबी पीछे है। दूसरी ओर सात मुकाबलों में दो जीत और पांच हार के साथ नंबर छह की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जादूई प्रदर्शन की दरकार होगी।
11:30 PM, 10-Oct-2020

मैच का लेखा-जोखा

विज्ञापन
11:24 PM, 10-Oct-2020

आरसीबी के लिए क्रिस मॉरिस का शानदार डेब्यू

11:20 PM, 10-Oct-2020

जीत विराट कोहली के नाम

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं थी। लगातार गिरते विकेट के बीच सुपर 'वी' की 50 गेंदों में नाबाद 90 रन की पारी के बूते ही बैंगलोर निर्धारित 20 ओवर में 169/4 का स्कोर खड़ा कर पाई थी।
11:17 PM, 10-Oct-2020

आरसीबी की चेन्नई पर सबसे बड़ी जीत

टूर्नामेंट के इतिहास में यह आरसीबी की सीएसके के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है, इससे पहले 2010 में चेन्नई को 36 रन से हराया था, इस बार अंतर 37 रन है।
 
11:14 PM, 10-Oct-2020

आरसीबी ने 37 रन से जीता मैच

आखिरी छह गेंदों में चेन्नई सुपरकिंग्स ने छह रन बनाए और यह मैच 37 रन से अपने नाम किया। 20 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 132/8 दीपक चाहर (5), शार्दुल ठाकुर (1)
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:10 PM, 10-Oct-2020

आठवां विकेट गिरा, जडेजा 7 रन बनाकर आउट

चौथी गेंद पर ड्वेन ब्रावो को आउट करने के बाद 19वें ओवर की आखिरी बॉल पर क्रिस मॉरिस ने रवींद्र जडेजा को भी चलता किया। अब आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 44 रन चाहिए
11:08 PM, 10-Oct-2020

सातवां विकेट गिरा, ब्रावो भी आउट

ड्वेन ब्रावो पांच गेंदों में सात रन बनाकर क्रिस मॉरिस का शिकार बने। 18.4 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 122/7 रवींद्र जडेजा (3)
11:05 PM, 10-Oct-2020

12 गेंदों में 53 रन चाहिए

18वें ओवर से विकेट के साथ 8 रन आए। 18 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 117/6 रवींद्र जडेजा (2), ड्वेन ब्रावो (3)
11:01 PM, 10-Oct-2020

अंबाती रायुडू भी आउट

सेट बल्लेबाज अंबाती रायुडू की 40 गेंदों में 42 रन की धीमी पारी का अंत हुआ। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर इसुरु उडाना ने क्लीन बोल्ड किया। अभी भी 15 गेंदों में 57 रन चाहिए।
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed