{"_id":"6a00aadd1de641bfc5098cc4","slug":"csk-vs-lsg-ipl-2026-lucknow-super-giants-skipper-rishabh-pant-poor-fielding-for-loss-against-csk-2026-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान पंत ने फील्डिंग पर फोड़ा हार का ठीकरा, कई कैच छूटने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान पंत ने फील्डिंग पर फोड़ा हार का ठीकरा, कई कैच छूटने पर जताई नाराजगी
Sun, 10 May 2026 09:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 10 May 2026 09:27 PM IST
सार
लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल 2026 में एक और हार से बेहद दुखी हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली हार का ठीकरा खराब फील्डिंग पर फोड़ा है।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) को पांच विकेट से हराया। इस सीजन की आठवीं हार से एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत बेहद हताश नजर आए। पंत ने माना कि एलएसजी टीम ने इस मुकाबले में काफी कैच छोड़े, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा।
एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में मिली हार के बाद पंत ने कहा, जाहिर तौर पर यह एक शानदार मैच था। सब कुछ ठीक चल रहा था, हमें पता था कि वे हम पर दबाव डाल देंगे, क्योंकि चेन्नई में ऐसा ही होता है। टी20 में फील्डिंग का स्तर अच्छा होना चाहिए, हमने कई कैच छोड़े।

उर्विल की पारी को जमकर सराहा
एलएसजी के कप्तान ने उर्विल की दमदार पारी की सराहना की। उन्होंने कहा, उर्विल ने एक शानदार, अविश्वसनीय पारी खेली, जैसे हमारे लिए जोश इंग्लिस ने खेली। हमें पता था कि किसी को अटैक करने की जिम्मेदारी लेनी होगी। हमारे के लिए यह काम इंग्लिस ने किया, तो सीएसके के लिए यह जिम्मेदारी उर्विल ने निभाई। हालांकि, हम लड़ते रहे और हमारे पास मौके थे। जिस तरह से हमने शुरुआत की उसको देखते हुए हम स्कोरबोर्ड पर और रन लगाना चाहते थे। हालांकि, हम जानते थे कि 200-210 के करीब का स्कोर अच्छा है। शुरुआत में बल्लेबाजी करना आसान था और फिर मुश्किल हो गया।

लखनऊ प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गया है।। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन लगाए। टीम की तरफ से जोश इंग्लिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 85 रनों की आतिशी पारी खेली। वहीं, शाहबाज अहमद ने 25 गेंदों में 43 रनों की नाबाद पारी खेली। हालांकि, सीएसके ने 204 रनों के लक्ष्य को 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से उर्विल पटेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 23 गेंदों में 65 रनों की धमाकेदार पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 गेंदों में 42 रनों का योगदान दिया, जबकि संजू सैमसन ने 14 गेंदों में 28 रन बनाए।