{"_id":"d3b2c0fe-4da6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"criticism-forced-sachin-to-quit-odis-gavaskar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलोचना ने सचिन को किया संन्यास के लिए मजबूर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आलोचना ने सचिन को किया संन्यास के लिए मजबूर
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 24 Dec 2012 02:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का कहना है कि लगातार आलोचना भी सचिन तेंदुलकर के एकदिवसीय क्रिकेट में संन्यास लेने का कारण हो सकता है। गावस्कर ने एक टीवी चैनल से कहा कि मुझे लगता है कि खराब फार्म के कारण हो रही लगातार आलोचनाओं ने संभवतः सचिन को यह फैसला लेने के लिए मजबूर किया। वैसे यह अच्छा होता यदि सचिन वनडे में 50 शतक के बाद संन्यास लेते। सचिन के खाते में वनडे में 49 शतक हैं।
विज्ञापन
पूर्व कप्तान ने कहा कि मुझे लगता है कि सचिन भारतीय क्रिकेट की भलाई सोचते हैं। उन्होंने जो भी देखा, पढा या सुना होगा उसने उन्हें यह फैसला लेने के लिए मजबूर किया। वैसे वह अपनी शारीरिक स्थिति को बेहतर समझते हैं। गावस्कर ने साथ ही कहा..सचिन ने वनडे का समापन 49 शतकों के साथ किया। मैं उन्हें 50 शतक बनाते देखना पसंद करता।
विज्ञापन