फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricketer helping: now Pandya brothers donated 200 oxygen concentrators for rural areas

क्रिकेटर कर रहे मदद: अब पंड्या बंधुओं ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान किए

Sat, 01 May 2021 09:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 01 May 2021 09:27 PM IST
सार

दूसरी कोरोना लहर में प्रचंड प्रकोप का सामना कर रहे देशवासियों के लिए क्रिकेटर मदद के हाथ बढ़ा रहे हैं। अब पंड्या बंधु आगे आए हैं।
 

विज्ञापन
Cricketer helping: now Pandya brothers donated 200 oxygen concentrators for rural areas
दिवंगत पिता हिमांशु के साथ हार्दिक और क्रुणाल पांड्या - फोटो : instagram@hardikpandya93

विस्तार

मुंबई इंडियन्स के हरफनमौला हार्दिक पंड्या और कृणाल पंड्या सहित उनका पारिवार कोविड-19 महामारी का सामना कर रहे देश के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान करेंगे।  हार्दिक पंड्या ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच से पहले शनिवार को हार्दिक ने कहा कि उनका परिवार जरूरतमंदों की मदद करने का तरीका ढूंढ रहा था। तभी गांवों की मदद करने का विचार आया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कृणाल, मैं और मेरी मां, मूल रूप से हमारा पूरा परिवार मदद करने की कोशिश कर रहा था। हमने भारत के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान करने का फैसला किया है। मुझे लगता है कि वहां चिकित्सा बुनियादी ढांचे को अधिक मदद की आवश्यकता है। हार्दिक ने कहा कि हम सभी चिकित्सा कर्मचारियों, जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों और उन सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते है जो इस मुश्किल समय में मदद का हाथ बंटा रहे है।
विज्ञापन


भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चार लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। हार्दिक ने कहा कि हम सभी समझते हैं कि यह मुश्किल समय है, हम अपनी कृतज्ञता, समर्थन दिखाना चाहते हैं और हर किसी को बताना चाहते हैं कि वे हमेशा हमारी प्रार्थना में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ये खिलाड़ी कर चुके मदद का एलान
पंड्या बंधुओ से पहले सचिन तेंदुलकर, शिखर धवन और जयदेव उनादकट, ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस एवं ब्रेट ली और वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन ने भी कोविड-19 से जूझ रहे भारत के लिए मदद का हाथ बढ़या है। इसके आलवा राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों ने भी दान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed