फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Cricket World Cup 2023 over 55 crore spectators will watch matches, Rs 22000 crore business is expected

World Cup: 55 करोड़ से ज्यादा दर्शक देखेंगे मैच, 22000 करोड़ का होगा कारोबार, जीडीपी पर दिखेगा सकारात्मक असर

Thu, 05 Oct 2023 05:21 AM IST
गुलाम अहमद अजीत सिंह, नई दिल्ली
अजीत सिंह, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 05 Oct 2023 05:21 AM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार, मर्चेंडाइज कारोबार 200 करोड़ और दर्शकों का खर्च 500 करोड़ रुपये हो सकता है। देश में क्रिकेट की दीवानगी हर वर्ग व उम्र के लोगों को लुभाती है। लिहाजा, चालू वित्त वर्ष की जीडीपी पर भी सकारात्मक असर होगा।  

विज्ञापन
Cricket World Cup 2023 over 55 crore spectators will watch matches, Rs 22000 crore business is expected
सभी टीमों के कप्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट विश्वकप के गुरुवार को आगाज के साथ ही देश में इस चैंपियनशिप से 18,000 करोड़ से 22,000 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। इस दौरान, दिहाड़ी कामगारों और प्रबंधन से जुड़े लोगों की 1,000 करोड़ रुपये तक की कमाई हो सकती है। फूड डिलीवरी व स्क्रीनिंग से 5,000 करोड़ रुपये के कारोबार का अंदाजा है।

विज्ञापन


बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार, मैचों के टिकटों की बिक्री से 2,200 करोड़ रुपये मिलेंगे। सबसे ज्यादा टीवी प्रायोजक के रूप में 10,500 से लेकर 12,200 करोड़ रुपये, जबकि टीमों पर 250 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, विश्वकप में विदेशी पर्यटकों से 600 करोड़ रुपये का राजस्व मिल सकता है। घरेलू पर्यटकों से 250 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, मर्चेंडाइज कारोबार 200 करोड़ और दर्शकों का खर्च 500 करोड़ रुपये हो सकता है। देश में क्रिकेट की दीवानगी हर वर्ग व उम्र के लोगों को लुभाती है। लिहाजा, चालू वित्त वर्ष की जीडीपी पर भी सकारात्मक असर होगा। 2019 में इंग्लैंड में हुए विश्वकप का असर वहां की जीडीपी पर दिखा था। सेवा व आतिथ्य, परिवहन क्षेत्र को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 लाख क्रिकेट प्रेमी पहुंचेंगे स्टेडियम
रिपोर्ट के अनुसार, पिछली बार 55 करोड़  क्रिकेट प्रेमियों ने मैच देखा था। इस बार उससे ज्यादा की उम्मीद है जो टीवी, ओटीटी और अन्य प्लेटफॉर्मों के जरिये मैच देखेंगे। मर्चेंडाइज खरीदी में भी लोगों की दिलचस्पी बनी रहेगी। 2011 में भारत ने विश्वकप जीता था और उसके बाद पहली बार भारत में आयोजन हो रहा है। यह चौथी बार है, जब भारत विश्वकप की मेजबानी कर रहा है। करीब 25 लाख  क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम में मैच देखने पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed