फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket South Africa approves tour to Bangladesh after security assessment for a two-match Test series

BAN vs SA: महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी गंवा चुके बांग्लादेश को मिली राहत, इस टीम का दौरा तय

Mon, 30 Sep 2024 07:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 30 Sep 2024 07:57 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका की टीम 16 अक्तूबर को ढाका पहुंचेगी। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 21 से 25 अक्तूबर तक ढाका में और दूसरा 29 अक्तूबर से दो नवंबर तक चटगांव में खेला जाएगा।

विज्ञापन
Cricket South Africa approves tour to Bangladesh after security assessment for a two-match Test series
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बांग्लादेश ने देश में अशांति के कारण अगले महीने होने वाले महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी गंवा दी थी, लेकिन अब उसे राहत मिली है क्योंकि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने सोमवार को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पुरुष टीम के दौरे को मंजूरी दे दी है। सीएसए ने बांग्लादेश दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल द्वारा हिंसाग्रस्त एशियाई देश की सुरक्षा आकलन के बाद इस दौरे को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

21 अक्तूबर से दो नवंबर तक होगा दौरा 
बांग्लादेश में तब से उथल-पुथल मची हुई है जब तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना पांच अगस्त को कई सप्ताह तक चली अशांति के बाद देश छोड़कर चली गईं। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को महिला टी20 विश्व कप यूएई में स्थानांतरित करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका की टीम 16 अक्तूबर को ढाका पहुंचेगी। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 21 से 25 अक्तूबर तक ढाका में और दूसरा 29 अक्तूबर से दो नवंबर तक चटगांव में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसए ने बोर्ड के संचालन प्रबंधक, टीम सुरक्षा प्रबंधक, सुरक्षा सलाहकार और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर्स संघ के एक प्रतिनिधि द्वारा निरीक्षण के बाद दौरे को हरी झंडी दे दी। प्रतिनिधिमंडल ने पिछले सप्ताह बांग्लादेश का दौरा करने के बाद बोर्ड को अपनी सिफारिशें सौंपी थीं। बांग्लादेश में जुलाई-अगस्त में सरकार विरोधी प्रदर्शन के कारण सुरक्षा स्थिति पर चिंता बनी हुई थी जिस कारण बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन हुआ था। इस वजह से आईसीसी को महिला टी20 विश्व कप का आयोजन यूएई में कराने के लिए मजबूर होना पड़ा था। 
विज्ञापन

2022 के बाद टेस्ट सीरीज खेलेंगी दोनों टीमें 
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि बांग्लादेश में स्थिति ठीक हो गई है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया था कि सुरक्षा आकलन में किसी भी तरह का जोखिम दिखा तो उनकी टीम दौरे के लिए नहीं जाएगी। दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश की टीमों के बीच आखिरी बार टेस्ट सीरीज दक्षिण अफ्रीका में मार्च-अप्रैल 2022 में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed