फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket on This Day 3 Nov 2001 Virender Sehwag Scored a Century on Test Debut

On This Day In 2001: सहवाग ने आज ही के दिन जड़ा था डेब्यू टेस्ट में शतक, सचिन के साथ की थी 220 रन की साझेदारी

Thu, 03 Nov 2022 04:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 03 Nov 2022 04:03 PM IST
सार

चार विकेट गिर जाने के बाद सचिन तेंदुलकर का साथ देने वीरेंद्र सहवाग क्रीज पर आए। तेंदुलकर और सहवाग ने पांचवें विकेट के लिए 220 रनों की साझेदारी की। तेंदुलकर 184 गेंद पर 155 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन
Cricket on This Day 3 Nov 2001 Virender Sehwag Scored a Century on Test Debut
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपनी बल्लेबाजी से दुनिया भर के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले वीरेंद्र सहवाग ने आज (तीन नवंबर) ही के दिन 20 साल पहले डेब्यू टेस्ट में शतक लगाया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2001 में पहला टेस्ट खेला था। भारतीय तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वहां गई थी। सहवाग को ब्लूमफोन्टेन में खेले गए पहले टेस्ट के लिए कप्तान सौरव गांगुली ने टीम में शामिल किया था।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के कप्तान शॉन पोलाक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम की शुरुआत पहली पारी में अच्छी नहीं रही। टीम ने 20.3 ओवर में 68 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। शिवसुंदर दास 50 गेंद पर नौ रन, राहुल द्रविड़ 10 गेंद पर दो रन, वीवीएस लक्ष्मण 30 गेंद पर 32 रन और सौरव गांगुली 18 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 WC: जीत के साथ भारत की राह आसान, पाकिस्तान-बांग्लादेश की मुश्किलें बढ़ीं, जानें सेमीफाइनल का पूरा समीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


चार विकेट गिर जाने के बाद सचिन तेंदुलकर का साथ देने वीरेंद्र सहवाग क्रीज पर आए। तेंदुलकर और सहवाग ने पांचवें विकेट के लिए 220 रनों की साझेदारी की। तेंदुलकर 184 गेंद पर 155 रन बनाकर आउट हुए। उनके कुछ देर बाद सहवाग भी पवेलियन लौट गए। आउट होने से पहले सहवाग ने अपना काम कर दिया था। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में ही शतक जड़ दिया था। वह 173 गेंद पर 105 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। सहवाग ने 19 चौके लगाए थे।

ये भी पढ़ें: ICC Ranking T20: नंबर वन टी20 बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव, पाकिस्तान के रिजवान को पीछे छोड़ा

टीम इंडिया ने पहली पारी में 379 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 563 रन पहली पारी में ठोक दिए थे। उसके लिए हर्षल गिब्स ने 107 और लांस क्लूजनर ने 108 रन बनाए थे। गैरी कर्स्टन ने 73, जैक कालिस ने 68 और नील मैकेंजी ने 68 रन का पारी खेली थी। भारत के लिए पहली पारी में जवागल श्रीनाथ ने पांच विकेट लिए थे। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 237 रन बनाए थे। शिवसुंदर दास ने सर्वाधिक 62 रन बनाए थे। सहवाग दूसरी पारी में 36 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए थे। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 54 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed