फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket can be included in Olympics after 128 years final decision will be taken in Mumbai next year
IND Inning
86/5 (8.1 ov)
Target: 260
Nitish Kumar Reddy 21(10)*
Axar Patel 7 (8)
IND need 174 runs in 11.5 remaining overs

Cricket in Olympics: 128 साल बाद ओलंपिक में शामिल हो सकता है क्रिकेट, अगले साल मुंबई में होगा अंतिम फैसला

Thu, 04 Aug 2022 04:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 04 Aug 2022 04:11 PM IST
सार

लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक की आयोजन समिति और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को अपनी प्रस्तुति देने के लिए बुलाया था। आईसीसी द्वारा प्रस्तुति देने के बाद क्रिकेट को समीक्षा खेलों में शामिल कर लिया है।

विज्ञापन
Cricket can be included in Olympics after 128 years final decision will be taken in Mumbai next year
राष्ट्रमंडल खेलों में लंबे समय बाद क्रिकेट खेला जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने की कवायद शुरू हो गई है। 2028 में लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक में इसे जगह मिल सकती है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने क्रिकेट को समीक्षा खेलों में शामिल कर लिया है। यह खेल 128 साल बाद ओलंपिक में दिख सकता है। पिछली बार साल 1900 में पेरिस ओलंपिक में क्रिकेट खेला गया था। तब ब्रिटेन और मेजबान फ्रांस की टीमें ही खेली थीं।
विज्ञापन


लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक की आयोजन समिति और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को अपनी प्रस्तुति देने के लिए बुलाया था। आईसीसी द्वारा प्रस्तुति देने के बाद क्रिकेट को समीक्षा खेलों में शामिल कर लिया है। उसके साथ आठ अन्य खेल भी हैं। बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस, ब्रेक डांसिंग, कराटे, किक-बॉक्सिंग, स्क्वैश और मोटरस्पोर्ट को भी इसमें जगह मिली है।
विज्ञापन
Trending Videos

मुंबई में होगा आईओसी का अगला सत्र
क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने का फैसला अगले साल मुंबई में हो सकता है। मुंबई 30 मई से एक जून 2023 तक आईओसी सत्र की मेजबानी करेगा। आईओसी ने इस साल के शुरू में कहा था कि लॉस एंजेलिस में 28 खेलों को शामिल किया जाएगा। युवाओं को ध्यान में रखते हुए कुछ खेलों को रखा जा सकता है।
विज्ञापन

क्रिकेट को कई मानदंडों पर खरा होना होगा
ओलंपिक में शामिल होने के लिए खेलों को कुछ मानदंडों पर खरा होना होता है। इसमें सबसे बड़ी चीज है लागत और जटिलता कम होना। इसके अलावा खिलाड़ियों के स्वास्थ्य, वैश्विक अपील, मेजबान देश का हित, लैंगिक समानता, युवा प्रासंगिकता और दीर्घकालिक स्थिरता को भी देखा जाता है।
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट की हो रही तारीफ
बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है। मैचों के दौरान दर्शकों की बड़ी संख्या देखने को मिल रही है। इससे आईसीसी उत्साहित है। ओलंपिक में सिर्फ महिला नहीं, बल्कि पुरुष टीम को भी शामिल होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed