IND Inning
85/4 (8 ov)
Target: 260
Axar Patel 7(8)*
Nitish Kumar Reddy 20 (9)
IND need 175 runs in 12.0 remaining overs
{"_id":"62eba2677863ca5f54020e69","slug":"cricket-can-be-included-in-olympics-after-128-years-final-decision-will-be-taken-in-mumbai-next-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cricket in Olympics: 128 साल बाद ओलंपिक में शामिल हो सकता है क्रिकेट, अगले साल मुंबई में होगा अंतिम फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Cricket in Olympics: 128 साल बाद ओलंपिक में शामिल हो सकता है क्रिकेट, अगले साल मुंबई में होगा अंतिम फैसला
Thu, 04 Aug 2022 04:11 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 04 Aug 2022 04:11 PM IST
सार
लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक की आयोजन समिति और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को अपनी प्रस्तुति देने के लिए बुलाया था। आईसीसी द्वारा प्रस्तुति देने के बाद क्रिकेट को समीक्षा खेलों में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेलों में लंबे समय बाद क्रिकेट खेला जा रहा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने की कवायद शुरू हो गई है। 2028 में लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक में इसे जगह मिल सकती है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने क्रिकेट को समीक्षा खेलों में शामिल कर लिया है। यह खेल 128 साल बाद ओलंपिक में दिख सकता है। पिछली बार साल 1900 में पेरिस ओलंपिक में क्रिकेट खेला गया था। तब ब्रिटेन और मेजबान फ्रांस की टीमें ही खेली थीं।
लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक की आयोजन समिति और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को अपनी प्रस्तुति देने के लिए बुलाया था। आईसीसी द्वारा प्रस्तुति देने के बाद क्रिकेट को समीक्षा खेलों में शामिल कर लिया है। उसके साथ आठ अन्य खेल भी हैं। बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस, ब्रेक डांसिंग, कराटे, किक-बॉक्सिंग, स्क्वैश और मोटरस्पोर्ट को भी इसमें जगह मिली है।

Trending Videos
मुंबई में होगा आईओसी का अगला सत्र
क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने का फैसला अगले साल मुंबई में हो सकता है। मुंबई 30 मई से एक जून 2023 तक आईओसी सत्र की मेजबानी करेगा। आईओसी ने इस साल के शुरू में कहा था कि लॉस एंजेलिस में 28 खेलों को शामिल किया जाएगा। युवाओं को ध्यान में रखते हुए कुछ खेलों को रखा जा सकता है।

क्रिकेट को कई मानदंडों पर खरा होना होगा
ओलंपिक में शामिल होने के लिए खेलों को कुछ मानदंडों पर खरा होना होता है। इसमें सबसे बड़ी चीज है लागत और जटिलता कम होना। इसके अलावा खिलाड़ियों के स्वास्थ्य, वैश्विक अपील, मेजबान देश का हित, लैंगिक समानता, युवा प्रासंगिकता और दीर्घकालिक स्थिरता को भी देखा जाता है।

राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट की हो रही तारीफ
बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है। मैचों के दौरान दर्शकों की बड़ी संख्या देखने को मिल रही है। इससे आईसीसी उत्साहित है। ओलंपिक में सिर्फ महिला नहीं, बल्कि पुरुष टीम को भी शामिल होना पड़ेगा।