{"_id":"5e97a46a8ebc3e76b3253bbd","slug":"covid19team-india-head-coach-ravi-shastri-says-the-fight-against-corona-is-bigger-than-the-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा -विश्व कप से बड़ी है कोरोना के खिलाफ लड़ाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Covid-19: टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा -विश्व कप से बड़ी है कोरोना के खिलाफ लड़ाई
Thu, 16 Apr 2020 05:51 AM IST
संजीव कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क , अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क , अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 16 Apr 2020 05:51 AM IST
विज्ञापन
रवि शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई को सभी विश्व कप से बड़ी करार दिया है। शास्त्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो संदेश में कहा,‘आज कोरोना ने हमें ऐसी स्थिति में डाल दिया है जहां यह हम पर हावी है। कोविड-19 से निपटना विश्व कप जीतने का प्रयास करने की तरह है।
विज्ञापन
जहां आप अपना सब कुछ झोंककर इसे जीतने का प्रयास करते हो। हमारे सामने जो (कोविड-19) है वह कोई साधारण विश्व कप नहीं है। यह सभी विश्व कप से बड़ा है, जहां सिर्फ 11 लोग नहीं खेल रहे बल्कि एक अरब 40 करोड़ लोग मैदान पर हैं और प्रतिस्पर्धा पेश कर रहे हैं। साथियों चलो एक साथ मिलकर ऐसा करें। एक अरब 40 करोड़ लोगों की सेना उतरे और इस कोरोना को हरा दे और मानवता का विश्व कप जीत ले।’
विज्ञापन
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह आगे बढ़कर चुनौती का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा,‘साथियों हम इस लड़ाई को जीत सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको कुछ सामान्य नियमों का पालन करना होगा। हमारे पास ऐसे पीएम हैं जो आगे बढ़कर चुनौती का सामना कर रहे हैं, वह सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
आपको शीर्ष स्तर से आने वाले आदेशों का पालन करना होगा, फिर चाहे ये केंद्र से आएं, राज्य सरकार से या फिर अपनी जान को जोखिम में डालकर इस बीमारी से लड़ रहे लोगों की ओर से। दो आदेशों का पालन सबसे अधिक जरूरी है, घर पर रहना और सामाजिक दूरी बनाना। यह आसान नहीं होगा लेकिन मुकाबला जीतने के लिए आपको दर्द का सामना करना होगा और इस क्रम को तोड़ना होगा।’