IPL स्पॉट फिक्सिंग में मालिक दोषी, क्रिकेटर बरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-6 में हुए स्पॉट फिक्सिंग मामले में शनिवार को नया मोड़ तब आया जब दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट की अदालत ने तीनों आरोपी क्रिकेटरों को आरोपमुक्त करते हुए बरी कर दिया। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट इन क्रिकेटरों के मालिक राजस्थान रॉयल्स के सहमालिक राज कुंद्रा और चेन्नई सुपरकिंग्स के सहमालिक मयप्पन को दोषी मान चुकी है।
शनिवार को कोर्ट ने अपने फैसले सुनाते हुए यह भी कहा कि सभी आरोपी क्रिकेटरों के खिलाफ पेश किए गए सबूत नाकाफी है। इस लिहाज से इन क्रिकेटरों को आरोपी बनाना सही नहीं।
आपको बता दें कि इस मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का एक ऑडियो टेप सामने आया था। इसमें 'डी' कंपनी का नाम सामने भी आया था। इस मामले में आरोपी क्रिकेटरों एस श्रीसंत, अजीत चंडिला और अंकित चव्हाण के अलावा 39 आरोपी हैं।
कोर्ट के फैसले के बाद भावुक हुए श्रीसंत ने कहा यह
आपको बता दें कि आईपीएल 2013 में राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर श्रीसंत, अजीत और अंकित चव्हाण पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था। तीनों की सटोरियों के साथ ऑडियो टेप भी जारी हुई थी।
इतना ही नहीं, ऑडियो में एक सटोरिये श्रीसंत को एक गेंद फेंकने के दौरान छोटा तौलिया साथ में रखने की बात कही थी और श्रीसंत ने वही किया। अभियोजन पक्ष की ओर इस मामले में कई सबूत पेश किए थे। अभी अभियोजन पक्ष की ओर से इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की बात नहीं की गई है।