{"_id":"600fc4cd8ebc3e33be252fbf","slug":"countering-india-will-be-a-big-challenge-for-england-spinners-says-jayawardene","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvENG: 'भारतीय बल्लेबाजी आक्रमण को रोकना इंग्लिश स्पिनर्स के लिए मुश्किल चुनौती'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvENG: 'भारतीय बल्लेबाजी आक्रमण को रोकना इंग्लिश स्पिनर्स के लिए मुश्किल चुनौती'
Tue, 26 Jan 2021 01:47 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
जैक लीच
- फोटो : ट्विटर @jackleach1991
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के स्पिनर डॉम बेस और जैक लीच हाल में समाप्त हुई श्रृंखला में श्रीलंका के बल्लेबाजों पर अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहे, लेकिन पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने का मानना है कि भारत के खिलाफ पांच फरवरी से शुरू होने वाले चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला उनके लिए बड़ी चुनौती होगी। बाएं हाथ के स्पिनर लीच ने दो मैचों की श्रृंखला में 10 जबकि ऑफ स्पिनर बेस ने 12 विकेट लिए। इंग्लैंड ने यह श्रृंखला 2-0 से जीती।
विज्ञापन
जयवर्धने ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘मुझे लगता है कि यह बेहद आकर्षक श्रृंखला होगी। यह इन खिलाड़ियों के लिए अच्छी चुनौती होगी। इसी का नाम क्रिकेट है। आपको विदेशों में जाकर टेस्ट श्रृंखलाएं जीतनी होती हैं। इन दो स्पिनरों (बेस और लीच) ने यहां काफी अनुभव हासिल किया होगा, लेकिन भारत में उनके लिए बड़ी चुनौती होगी।’ जयवर्धने का हालांकि मानना है कि इंग्लैंड भारतीय श्रृंखला के लिये अच्छी तरह से तैयार है विशेषकर इस श्रृंखला में उसे आलराउंडर बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
स्टोक्स और आर्चर दोनों को श्रीलंका श्रृंखला में विश्राम दिया गया था। जयवर्धने ने कहा, ‘बेन स्टोक्स की वापसी इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा फायदा होगा क्योंकि वह अनुभवी हैं तथा उनके शीर्ष क्रम में बाएं हाथ का एक और बल्लेबाज आ जाएगा जो कि महत्वपूर्ण होगा। जोफ्रा आर्चर अपनी तेजी से विशेषकर धीमे विकेटों पर कुछ खास कर सकते हैं। कुल मिलाकर वे बहुत अच्छी तरह से तैयार हैं।’
विज्ञापन
भारतीय श्रृंखला के लिए सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स को भी इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है, लेकिन जयवर्धने ने कहा कि उनके लिए यह चुनौती आसान नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘रोरी बर्न्स अगर पारी का आगाज करते हैं तो उनके लिए यह चुनौती होगी। उन्होंने हाल में बहुत अधिक क्रिकेट नहीं खेली है।’ जयवर्धने ने विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को टीम में शामिल नहीं करने पर निराशा जतायी। उन्होंने कहा, ‘वह अनुभवी हैं और विशेषकर जिस तरह से उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला में बल्लेबाजी की थी उसे देखते हुए उन्हें टीम में शामिल होना चाहिए था।’ केविन पीटरसन भी बेयरस्टो को टीम में शामिल करने की वकालत कर चुके हैं।