फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Controversy: Angry Belgium raised questions on FIH, Hockey India gave a befitting reply

विवाद: बौखलाए बेल्जियम ने एफआईएच पर उठाए थे सवाल, हॉकी इंडिया ने दिया करारा जवाब

Thu, 14 Oct 2021 01:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 14 Oct 2021 01:59 AM IST
सार

इस बार एफआईएच के सालाना पुरस्कारों में भारतीय एथलीट्स का दबदबा रहा और उन्होंने सभी पुरस्कार जीतकर सभी को हैरान कर दिया।

विज्ञापन

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के सालाना पुरस्कारों में इस बार भारतीय एथलीट्स का दबदबा रहा। इससे बौखलाए ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम ने आपत्ति जताई और अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के फैसले पर ही सवाल खड़े कर दिए। 
विज्ञापन


अब हॉकी इंडिया ने बेल्जियम को करारा जवाब दिया है। हॉकी इंडिया बेल्जियम के व्यवहार को नस्लीय भेदभाव करार दिया है। बेल्जियम के रवैये से हॉकी इंडिया बेहद खफा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ से इस मामले की जांच करवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोम्बाम ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थिएरी वेल को पत्र लिखा है। इस पत्र में ज्ञानेंद्रो ने कहा कि बेल्जियम और उसके खिलाड़ियों का मकसद भारतीय पुरस्कार विजेताओं का अपमान करना और उनकी उपलब्धियों को नीचा दिखाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निंगोम्बाम ने पत्र में लिखा- यह खेल भावना का अपमान करना है। इस मामले पर जांच की जरूरत है, जिसे मैं नस्लीय भेदभाव के रूप में देखता हूं।

इस बार एफआईएच के सालाना पुरस्कारों में भारतीय एथलीट्स का दबदबा रहा और उन्होंने सभी पुरस्कार जीतकर सभी को हैरान कर दिया। यह बेल्जियम हॉकी को हजम नहीं हुई और उन्होंने सवाल उठाकर मामले को तूल दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed