फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   controversial sreesanth seeks solace in shirdi

IPL के 'जिन्न' से बचने के लिए बाबा के शरण में श्रीसंत

Sat, 13 Apr 2013 05:14 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Sat, 13 Apr 2013 05:14 PM IST
विज्ञापन
controversial sreesanth seeks solace in shirdi

आईपीएल में एक बार फिर अपने पुराने विवाद को लेकर चर्चा में आए श्रीसंत ने शुक्रवार को शिरडी के साई बाबा के दर्शन किए।

विज्ञापन


हरभजन सिंह के उनके विवाद का कोहली और गंभीर के विवाद से तुलना से नाराज श्रीसंत अब इस पर बात नहीं करना चाह रहे हैं।

श्रीसंत इस बात का खुलासा बृहस्पतिवार को कर चुके हैं कि हरभजन ने उन्हें थप्पड़ नहीं बल्कि कोहनी मारी थी।

श्रीसंत ने कहा कि अब वह इस पूरे विवाद को खत्म कर आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने साई बाबा के मंदिर के बाहर कहा कि मैं इस विवाद के बारे में कोई बात नहीं करना चाहता हूं।
विज्ञापन


मैं आईपीएल में खेल रहा हूं और आगे के मैचों में अच्छा करना चाहता हूं। मैं दक्षिण अफ्रीका दौरे में भी टीम का हिस्सा बनना चाहता हूं इसलिए मेहनत कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया से बात करने से पहले श्रीसंत ने खुद ट्विटर पर शिरडी की यात्रा के बारे में जानकारी दी थी।

उन्होंने लिखा कि ओम साई राम। शिरडी में अच्छे दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीसंत ने ट्विटर पर इस पूरी घटना के बारे में कई बातें लिखी थी तथा हरभजन पर आरोप भी लगाए थे। जिसके बाद से यह मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed