{"_id":"60632b940149c721bc403d63","slug":"confusion-over-revised-dls-target-new-zealand-beat-bangladesh-in-2nd-t20i-wins-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले विवाद फिर इतिहास: दो बार बदला बांग्लादेश का लक्ष्य, न्यूजीलैंड की घरेलू सरजमीं पर 7वीं सीरीज जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहले विवाद फिर इतिहास: दो बार बदला बांग्लादेश का लक्ष्य, न्यूजीलैंड की घरेलू सरजमीं पर 7वीं सीरीज जीत
Tue, 30 Mar 2021 07:15 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 30 Mar 2021 07:15 PM IST
सार
न्यूजीलैंड ने इस सत्र में घरेलू सरजमीं पर सातवीं श्रृंखला अपने नाम की, इसमें से चार टी-20, दो टेस्ट और एक वनडे श्रृंखलाएं हैं...
विज्ञापन
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड मैच के दौरान विवाद
- फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo
विस्तार
न्यूजीलैंड ने मंगलवार को बारिश से प्रभावित दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बांग्लादेश को 28 रन से शिकस्त देकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 18वें ओवर तक पांच विकेट पर 173 रन बना लिए थे, तभी बारिश आ गई। मैच जब दोबारा शुरू हुआ तो बांग्लादेश नेपियर में एक अनजान लक्ष्य का पीछा करने उतर चुका था। नौ गेंदों के बाद मैच फिर रोका गया क्योंकि बांग्लादेश का संशोधित लक्ष्य 148 है 170 है या फिर 171, इस पर संदेह था।
विज्ञापन
मैक्लीन पार्क के स्कोरबोर्ड पर सबसे पहली बार 16 ओवर में 148 रन का संशोधित लक्ष्य नजर आया था। जल्द ही अंपायर्स ने दोनों टीम को बताया कि लक्ष्य 16 ओवर में 170 था, लेकिन विवाद तब बढ़ गया जब 13वें ओवर में बांग्लादेश को 171 रन बनाने कहा गया। डकवर्थ लुईस पद्धति से जीत के लिए मिले इस लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश सात विकेट पर 142 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
मैच रैफरी जेफ क्रो और बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो के बीच गुस्से में बातचीत होती दिख रही थी। आईसीसी के प्रवक्ता की माने तो मैदान पर स्कोरबोर्ड में तकनीकी दिक्कतों की वजह से दोनों टीम को संशोधित लक्ष्य मौखिक रूप से ही बताया गया था। बाद में जब उन्होंने हर स्थिति में बदले हुए लक्ष्य के बारे में जानकारी चाही तो मैच रोकना पड़ा।
विज्ञापन
सौम्य सरकार (51) ने 25 गेंद में अर्धशतक बनाया और दूसरे विकेट के लिए मोहम्मद नईम (38) के साथ 81 रन जोड़कर दौरा करने वाली टीम की उम्मीदें बढ़ाई, लेकिन सौम्य 11वें ओवर में टिम साउदी का शिकार बने और फिर कामचलाऊ ऑफ स्पिनर ग्लेन फिलिप्स ने नईम को आउट किया। एडम मिल्न ने 14वें ओवर में महमूदुल्लाह और अफीफ हुसैन को शिकार बनाया। बांग्लादेश का स्कोर इस तरह तीन विकेट पर 123 रन से छह विकेट पर 126 रन हो गया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने फिलिप्स की 31 गेंद में खेली गई नाबाद 58 रन की पारी (27 गेंद में 50 रन) और डेरिल मिशेल के 16 गेंद में नाबाद 34 रन से पांच विकेट पर 173 रन बना लिए थे।