'एक अरविंद ने दिल्ली को डुबोया और दूसरे ने धर्मशाला में मैच को!'
धर्मशाला में अफ्रीकी पारी के 12वें ओवर तक सब कुछ टीम इंडिया के पक्ष में दिख रहा था लेकिन इसके बाद जेपी डुमिनी और फरहान बेहरादीन ने चौथे विकेट के लिए अटूट शतकीय साझेदारी कर भारत को जीत से काफी दूर कर दिया।
टीम इंडिया में तेज गेंदबाज एस अरविंद ने अपने टी-20 करियर की शुरुआत की लेकिन कप्तान फैफ डु प्लेसिस का विकेट लेने के अलावा वह कुछ खास नहीं कर सके और 3.4 ओवर में 44 रन लुटा दिए। प्रशंसकों ने इस हार के लिए नवोदित गेंदबाज अरविंद को आड़े हाथों ले लिया।
भारत की हार में अफ्रीकी बल्लेबाजों के साथ-साथ भारतीय गेंदबाजों के खराब खेल का भी योगदान रहा। यह मैच जब अपने रोमांचक मोड़ पर था तो सोशल मीडिया में भी इस मैच को लेकर पाठकों में जर्बदस्त दिलचस्प कमेंट्स आए। आप भी जाने कि सोशल मीडिया ने रोमांचक संघर्ष के बाद हार को किस तरह से लिया।
गांधी के नाम की सीरीज थी और सबसे बड़ी पार्टी के लोग गोडसे के भक्त थे तो गांधी को तो हराकर बदला लेना ही था ना..।।
#IndvsSA
— नेहा-जी :( (@NeHa_Ji_) 2-अक्तूबर-2015
एक और शानदार ट्वीट
एक अरविन्द ने दिल्ली को डुबोया और दूसरे ने धर्मशाला में मैच को!
#VeryWellPlayedSAfrica
गुस्सा क्यों हो रहे है बे? ये पहली बार थोड़े ही है जब किसी 'अरविन्द' और 'पटेल' की वजह से देश की नाक कटी हो..।। #IndvsSA
— ⚡ DJ वाला बापू ⚡ (@iamshaaan) 3-अक्तूबर-2015
India ko SA ne nahi, Indian umpires ne hara diya #IndvsSA @StarSportsIndia @BrokenCricket
— Shivam (@shivam1794) 3-अक्तूबर-2015
मैच में कहां से आ गया पटेल और आरक्षण का मामला!
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच चल रहा था और मैच के बहाने सोशल मीडिया पर हार्दिक पटेल और आरक्षण का मामला भी छाया रहा। आइए, जानते हैं कि इस क्रिकेट मैच में पटेल और आरक्षण की बात कहां से आ गई।
Dhoni : yaar akshar ache se bowl daal..6 maar raha hai
Akshar patel : patidaro ko anamat nai milega to aisi hi bowling padegi...! #IndvsSA
— Reserved Indian (@ROFL_India) 3-अक्तूबर-2015
अब समझ आया हार्दिक पटेलों के लिये आरक्षण क्यों माँग रहा है। #Axar #IndvsSA
— Rofl Gandhi (@RoflGandhi_) 2-अक्तूबर-2015
100 बनाकर भी कुछ न हुआ तो रोहित शर्मा को बुरा नही लगना चाहिए,इस मुल्क में जनरल वालों के साथ अक्सर ऐसा होता रहता है। #IndvsSA
— FuGgi (@MsFuggi) 3-अक्तूबर-2015
कल के मैच के बाद अक्षर पटेल team Mangement से अरक्षण माँगे क सोच रहे है #indvssa
— MONICA TAMRAKAR (@monica_tamrakar) 3-अक्तूबर-2015
गुस्सा क्यों हो रहे है बे? ये पहली बार थोड़े ही है जब किसी 'अरविन्द' और 'पटेल' की वजह से देश की नाक कटी हो..।। #IndvsSA
— ⚡ DJ वाला बापू ⚡ (@iamshaaan) 3-अक्तूबर-2015