फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chris woakes says lords century is special

वोक्स के बचपन का सपना पूरा, बोले- वापसी के बाद लॉर्ड्स पर शतक बनाना अद्भुत अहसास

Sun, 12 Aug 2018 11:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 12 Aug 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
chris woakes says lords century is special
chris woakes

विज्ञापन

चोटिल होने के कारण लंबे समय तक टेस्ट टीम से बाहर रहे क्रिस वोक्स ने टीम में वापसी का जश्न शतक लगाकर मनाया । उन्होंने कहा कि क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान 'लार्ड्स में शतक लगाना 'बचपन का सपना' था जिसका पूरा होने का अहसास 'अविश्वसनीय' है।

टीम में बेन स्टोक्स की कमी को पूरा करना आसान नहीं था, लेकिन वोक्स ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली का विकेट लेने के बाद अपने वापसी मैच में शतक भी लगाया।  
विज्ञापन


वोक्स ने कहा, 'लॉर्ड्स के मैदान पर बल्ला उठाकर सम्मान में खड़े हुए दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करना बचपन का सपना रहा है लेकिन इसका पूरा होना 'अद्भुत अहसास है।' वोक्स हाल ही में पिता बने हैं और उन्होंने कहा कि टीम के साथी खिलाड़ियों ने उनसे परंपरागत जश्न कार्यक्रम के बारे में पूछा, लेकिन जब उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की तो सब कुछ 'धुंधला' सा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शतक के करीब पहुंच कर वह थोड़े नर्वस थे, लेकिन बेयरस्टो ने उनका हौसला बनाए रखा। वोक्स ने कहा, '90 रन बनाने के बाद मैं थोड़ा नर्वस था। आप अचानक तीन अंकों के बारे में सोचने लगते हैं। ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों को छेड़ने लगते हैं। जॉनी (बेयरस्टॉ) मेरे पास आए और मुझसे बात की जिससे मैं थोड़ा संयमित हुआ।'

तिहरी उपलब्धि हासिल की  

लॉर्ड्स के मैदान पर वोक्स के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। यहां उन्होंने इस मैदान में 10 विकेट, पारी में पांच विकेट और शतक लगाने का तिहरा कारनामा किया है। 


'मेरे लिए गर्मियों का अब तक का सत्र निराशाजनक रहा था। मैं टीम में वापस शामिल किए जाने से काफी खुश था। मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि अपने वापसी टेस्ट में शतक लगाऊंगा।'-क्रिस वोक्स 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed