फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chris Morris Retirement: IPL's most expensive player Chris Morris retires from all forms of cricket, discusses plans for future

Chris Morris Retirement: आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ने क्रिकेट से लिया संन्यास, भविष्य को लेकर बताया प्लान

Tue, 11 Jan 2022 02:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 11 Jan 2022 02:18 PM IST
सार

34 साल के मॉरिस ने दक्षिण अफ्रीका के लिए चार टेस्ट, 42 वनडे और 23 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 459 रन, वनडे में 1756 रन और टी-20 में 697 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
Chris Morris Retirement: IPL's most expensive player Chris Morris retires from all forms of cricket, discusses plans for future
क्रिस मॉरिस - फोटो : ESPN

विस्तार

आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। उन्होंने आईपीएल ऑक्शन से ठीक पहले संन्यास लिया है। अब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ किसी लीग में भी खेलते नजर नहीं आएंगे। वह अब दक्षिण अफ्रीकी लीग में टाइंटस टीम के कोचिंग रोल में नजर आएंगे। 
विज्ञापन


मॉरिस ने संन्यास की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर लिखा- मैं आज क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले रहा हूं। उन सभी को मेरा धन्यवाद जिन्होंने मेरे करियर में अहम रोल अदा की है। मेरे लिए मेरा करियर मजेदार रहा है। टाइटंस का कोचिंग पद निभाने के लिए उत्सुक हूं।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Chris Morris (@tipo_morris)

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉरिस को आईपीएल 2021 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। वे आईपीएल ऑक्शन के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। वे लीग में राजस्थान के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भी खेल चुके हैं। 


34 साल के इस ऑलराउंडर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए चार टेस्ट, 42 वनडे और 23 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 459 रन, वनडे में 1756 रन और टी-20 में 697 रन बनाए। इसके अलावा टेस्ट में मॉरिस ने 12 विकेट, वनडे में 48 विकेट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 34 विकेट चटकाए।

मॉरिस ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अपना आखिरी टेस्ट 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। वहीं, उन्होंने अपना आखिरी वनडे 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका आखिरी मैच 2019 में वांडरर्स में श्रीलंका के खिलाफ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed